HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गांव हो या शहर अनावश्यक बिजली कटौती न हो…भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच सीएम योगी का निर्देश

गांव हो या शहर अनावश्यक बिजली कटौती न हो…भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच सीएम योगी का निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया कि गांव हो या शहर अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए और फाल्ट आने पर उसे तत्काल सही किया जाए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती से लोग काफी परेशान हैं। इन सबके बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया कि गांव हो या शहर अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए और फाल्ट आने पर उसे तत्काल सही किया जाए। उन्होंने कहा, विगत कुछ दिनों से प्रदेश में भीषण गर्मी-लू का प्रकोप देखा जा रहा है। तापमान बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में आम जनजीवन और पशुधन, वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर पुख्ता प्रबंध किए जाएं।

पढ़ें :- भाजपा लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए खतरा, वह प्रत्येक स्तर पर करती है सत्ता का दुरूपयोग : अखिलेश यादव

भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, सभी नगर निकायों, ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ रखवाए जाएं। बाजार में मुख्य मार्गों पर जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था हो। इस कार्य में सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाना चाहिए। सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए। पानी की कमी से अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। पेयजल का अभाव कहीं भी न हो।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच पशुधन और वन्य जीवों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना आवश्यक है। सभी प्राणि उद्यानों व अभयारण्यों में हीट-वेव एक्शन प्लान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। पशुपालक कृषकों को हीट वेव की स्थिति में सुरक्षित रखने के पुख्ता इंतजाम हों। गोशालाओं में पशुधन की हरे चारे-चोकर और पानी की उचित व्यवस्था हो। बरसात पूर्व पशुओं के वैक्सीनेशन की प्रक्रिया जारी रखें।

 

पढ़ें :- घर-परिवार, समाज और दलों को तोड़नेवाले ‘निर्माण’ का महत्व क्या जानें...अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...