Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Beauty Tips: चेहरे की झाइयों से लेकर स्किन की कई समस्याओं से निजात दिलाएगा ये फेसपैक

Beauty Tips: चेहरे की झाइयों से लेकर स्किन की कई समस्याओं से निजात दिलाएगा ये फेसपैक

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

खूबसूरत और बेदाग चेहरे का सपना हर महिला का होता है। इसके लिए महिलाएं न जाने क्या क्या जतन नहीं करती। घरेलू उपाय से लेकर महंगे महंगे ब्यूटी प्रोडक्टों का इस्तेमाल करती है। आज हम आपको चेहरे की झाइयों और दाग धब्बों से छुटकारा दिलाने के लिए कुछ घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप कई स्किन संबंधित समस्याओं से निजात पा सकती है।

पढ़ें :- Summer Skin Care: गर्मियों में ग्लोईंग और बेदाग चेहरे के लिए लगाएं ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के बताएं ये फेसपैक


Image Source Google

चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक छोड़ दें

इसके लिए आप नींबू का इस्तेमाल भी कर सकती है। एक कटोरी में नींबू के रस में शहद मिला लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक छोड़ दें। फिर चेहरे को धो लें।

कच्चा आलू का भी कर सकती है इस्तेमाल

एक कच्चा आलू को आधा काट लें। कटे हुए हिस्से में कुछ बूंद पानी की डालें। इसके बाद आलू को सर्कुलर मोशन में चेहरे पर रगड़े। करीब दस मिनट के बाद हल्के गर्म पानी से चेहरे को धो लें।

एलोवेरा जेल भी है फायदेमंद

अब एलोवेरा जेल में नींबू की कुछ बूंदे मिला लें। सबसे पहले चेहरे को धो लें और साफ कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इससे चेहरे की झाइयां कम होती हैं।

 

पढ़ें :- Sun tan: घर में मौजूद इन चीजों को चेहरे पर लगाएं, धूप से कितनी ही झुलसी हो स्किन तुंरत मिलेगा सनटैन से छुटकारा
Advertisement