1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, मंगनी लाल मंडल निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, मंगनी लाल मंडल निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, निर्विरोध राजद का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मंगनी लाल मंडल जी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बिहार में किसी भी पार्टी द्वारा प्रथम बार “अतिपिछड़ा वर्ग” से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। ​​राजद ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इन सबके बीच राजद को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। मंगनी लाल मंडल को ​राजद का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। मंगनी लाल मंडल निर्विरोध राजद के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं, इस मौके पर तेजस्वी यादव ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी है।

पढ़ें :- BJP लगातार संविधान पर कर रही आक्रमण, महाराष्ट्र की तरह बिहार चुनाव में चोरी करने की हो रही है कोशिश: राहुल गांधी

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, निर्विरोध राजद का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मंगनी लाल मंडल जी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बिहार में किसी भी पार्टी द्वारा प्रथम बार “अतिपिछड़ा वर्ग” से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

राजद से अनुसूचित जाति वर्ग, मुस्लिम वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अगड़ा वर्ग से पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। अब अतिपिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले वरिष्ठ एवं अनुभवी समाजवादी नेता मंगनीलाल मंडल जी को अध्यक्ष बनाया गया है। सर्वप्रथम किसी अतिपिछड़ा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का गौरव राजद को ही हासिल हुआ है।

उन्होंने आगे लिखा कि, सनद रहे, देश में राजद ही सर्वप्रथम एवं अकेली ऐसी पार्टी है जिसने अपने संगठन में दलितों और अतिपिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया हुआ है। हम जुबानी खर्च नहीं करते बल्कि वास्तव में सामाजिक न्याय की अवधारणा को धरातल पर उतारते है। हमें आशा ही नहीं पूर्व विश्वास है कि मंगनीलाल मंडल जी के नेतृत्व में प्रदेश राजद नई उचाईयों को छुएगा।

पढ़ें :- 'INDI ठगबंधन' की बिहार बंद की घोषणा से साफ है विपक्ष की बौखलाहट चरम पर...केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना

निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह जी का कार्यकाल सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन के लिए सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने 85 वर्ष की उम्र में भी जिस कर्मठता, समर्पण, त्याग, अनुशासन एवं लग्न के साथ इस महत्ती ज़िम्मेवारी का निर्वहन किया वह वर्णन से परे है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...