1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. फिल्म ‘कंगुवा’ रिलीज से पहले बुरी खबर भी सामने आई ,एडिटर निषाद यूसुफ का फ्लैट में मिला शव

फिल्म ‘कंगुवा’ रिलीज से पहले बुरी खबर भी सामने आई ,एडिटर निषाद यूसुफ का फ्लैट में मिला शव

साउथ सुपरस्टार सूर्या (Suriya) की अपकमिंग फिल्म कंगुवा (Kanguva) की रिलीज की तैयारियां एक तरफ जोर-शोर से चल रही हैं। दूसरी तरफ अब एक बुरी खबर भी सामने आ गई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार सूर्या (Suriya) की अपकमिंग फिल्म कंगुवा (Kanguva) की रिलीज की तैयारियां एक तरफ जोर-शोर से चल रही हैं। दूसरी तरफ अब एक बुरी खबर भी सामने आ गई है। दीवाली के खास अवसर पर दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत में मातम पसर गया है, क्योंकि कंगुवा के एडिटर निषाद यूसुफ (Nishad Yusuf Died) का निधन हो गया है।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

कोच्चि के एक फ्लैट में 30 अक्टूबर को उनका शव मिलने से हडकंप मच गया है। 43 साल की उम्र में निषाद की मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कंगुवा की रिलीज से पहले आई बुरी खबर

सूर्या स्टारर कंगुवा की रिलीज में महज कुछ दिनों का वक्त बाकी रह गया है। उससे पहले फिल्म निर्माताओं के लिए निषाद यूसुफ के निधन के तौर पर बुरी खबर सामने आ गई है। दरअसल निषाद की मौत की पुष्टि एम्पलाइन फेडरेशन ऑफ केरल (FEFKA) के डायरेक्टर्स यूनियन की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर दी गई है।

यूनियन की तरफ से साझा किए गए फेसबुक पोस्ट में निषाद की तस्वीर शामिल है और उन्होंने जितनी फिल्मों के लिए काम किया उसकी पूरी डिटेल्स भी दी गई है, जिसके आधार पर बतौर एडिटर उन्होंने तमिल सिनेमा से लेकर कन्नड़ सिनेमा में भी अपना योगदान दिया है। उनकी प्रमुख फिल्में इस प्रकार हैं-

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

उंडा

सउदी वेल्लक्का

थल्लामाला

ऑपरेशन जावा

राम चंद्र बॉस एंड कंपनी

पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस

उदल

अलंगम

ये वो मूवीज हैं, जिनको अपने करियर में निषाद ने एडिट किया था। भविष्य में अभी उनकी फिल्मों में सूर्या की कंगुवा और ममुटी की बसुक्का, मोहनलाल की तरण मूर्ती भी रिलीज के लिए बाकी हैं। यकीनन तौर पर निषाद की मौत साउथ सिनेमा के लिए बड़ा झटका है। बता दें कि कंगुवा 14 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होनी है।

मौत की लेकर उलझी गुत्थी

करीब तीन दिन पहले कंगुवा के एक इवेंट के दौरान निषाद ने सूर्या और बॉबी देओल के साथ सेल्फी क्लिक कर सोशल मीडिया पर पर शेयर की थी। जिसमें वह काफी खुश लग रहे थे। अब ऐसे अचानक से उनकी मौत की खबर ने हर किसी को सोच में डाल दिया है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स ये दावा भी कर रही हैं कि उन्होंने आत्महत्या की है। लेकिन निषाद की मौत की गुत्थी का सच क्या है, ये तो आने वाला वक्त बताएगा।

पढ़ें :- 'Ramayana': 'रामायण' फिल्म में अनुपम खेर बने 'धर्म के पंख' जटायु , बोले- गर्व है मेरा किरदार प्रमुख झलकियों में शामिल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...