1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Ben Stokes Ruled Out: इंग्लैंड ने आखिरी टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में किए चार बदलाव, कप्तान बेन स्टोक्स बाहर

Ben Stokes Ruled Out: इंग्लैंड ने आखिरी टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में किए चार बदलाव, कप्तान बेन स्टोक्स बाहर

Ben Stokes Ruled Out: इंग्लैंड की चयन समिति ने भारत के खिलाफ केनिंग्टन ओवल, लंदन में होने वाले सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच से पहले अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। टीम ने ओवल टेस्ट के लिए अंतिम 11 में कुल चार बदलाव किए हैं। कप्तान बेन स्टोक्स, स्पिनर लियाम डॉसन, तेज़ गेंदबाज़ जोफ़्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स टीम से बाहर हो गए हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Ben Stokes Ruled Out: इंग्लैंड की चयन समिति ने भारत के खिलाफ केनिंग्टन ओवल, लंदन में होने वाले सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच से पहले अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। टीम ने ओवल टेस्ट के लिए अंतिम 11 में कुल चार बदलाव किए हैं। कप्तान बेन स्टोक्स, स्पिनर लियाम डॉसन, तेज़ गेंदबाज़ जोफ़्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स टीम से बाहर हो गए हैं।

पढ़ें :- Firozabad Road Accident : चीत्कार में बदले मंगल गीत, सिसकियों में डूबा गांव, कार सवारों के खूनी खेल में चार बहनों समेत पांच की मौत, करीब 12 घायल

ईसीबी की ओर से जारी बयान के अनुसार, कप्तान बेन स्टोक्स दाहिने कंधे की चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। स्पिनर लियाम डॉसन और तेज़ गेंदबाज़ जोफ़्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स भी टीम में नहीं हैं। इंग्लैंड ने जैकब बेथेल को शामिल किया है, जो छठे नंबर पर बल्लेबाज़ी करेंगे। सरे के गेंदबाज़ गस एटकिंसन और जेमी ओवरटन के साथ नॉटिंघमशायर के तेज़ गेंदबाज़ जोश टंग भी टीम में शामिल हैं।

बता दें कि मैनचेस्टर टेस्ट में गेंदबाजी के दौरान कप्तान बेन स्टोक्स तकलीफ में नजर आए थे। उन्हें दाहिने कंधे दिक्कत हो रही थी, जबकि लंबे समय बाद इस सीरीज में वापसी करने वाले जोफ्रा आर्चर काफी थके दिख रहे थे। कुछ ऐसा ही ब्रायडन कार्स के साथ भी देखने को मिला था। माना जा रहा है कि इन खिलाड़ियों के चोटिल होने की आशंका को देखते हुए। आराम देने का फैसला किया गया है।

ओवल टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

⁠ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), ⁠⁠जो रूट, ⁠हैरी ब्रुक, जैकब बेथेल, ⁠जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन और जोश टंग

पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...