Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of almond peel: बादाम के छिलकों में भी छिपा है पोषक तत्वों का खजाना, बिना छिले बादाम खाने के होते हैं ये फायदे

Benefits of almond peel: बादाम के छिलकों में भी छिपा है पोषक तत्वों का खजाना, बिना छिले बादाम खाने के होते हैं ये फायदे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of almond peel: बादाम सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये सभी लोग जानते है। कुछ लोग बादाम को भिगोकर खाते है तो कुछ लोग ऐसे ही। वहीं कुछ लोग बादाम के छिलके हटाकर खाना पसंद करते है तो कुछ छिलके के साथ। सेहत के लिए अधिक क्या फायदेमंद होता है बादाम को छिलके के साथ खाना या फिर छिलके को हटाकर।

पढ़ें :- Health Tips : एक महीना बिना प्याज और लहसुन का प्रयोग न करने से शरीर में क्या होता है बदलाव? जानें इसका नफा-नुकसान

बादाम के छिलके में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो पाचन को बेहतर करता है। इसके छिलके में एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक होते है जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते है। इतना ही नहीं छिलके वाला बादाम खाने से शुगर भी कंट्रोल हो सकती है।

बादाम के छिलके में टैनिन्स मौजूद होते है जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक सकते है। कुछ लोगो को छिलका पचाने में दिक्कत हो सकती है, जिससे गैस या अपच हो सकता है।

बादाम का छिलका हटाने से तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है। भीगे बादाम में मौजूद एंजाइम एक्टिवेट हो जाते है, जिससे यह पचाने में आसान हो जाता है।बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर पाचन वाले लोगों के लिए बादाम छिलकर खाना अधिक फायदेमंद हो सकता है। सुबह खाली पेट भीगे बादाम खाने से दिमाग तेज होता है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। वहीं, छिलका हटाने से थोड़ा बहुत फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट कम हो सकते हैं।

पढ़ें :- गोंद कतीरा क्यों ​कहते हैं गर्मियों का सुपरफूड? शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने में होता है मददगार
Advertisement