Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of Eating Soaked Raisins: सुबह सुबह पानी में भीगी हुई किशमिश खाने के ये फायदें नहीं जानते होंगे आप

Benefits of Eating Soaked Raisins: सुबह सुबह पानी में भीगी हुई किशमिश खाने के ये फायदें नहीं जानते होंगे आप

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सूखे मेवों का सेवन करने से सेहत को कई फायदें होते है। किस ड्राई फ्रूट को कैसे खाना है ये पता होना बेहद जरुरी है। तभी उसका पोषण सही तरीके से शरीर में पहुंच पाता है।

पढ़ें :- BHU Research : अब कोवैक्सिन से साइड इफेक्ट्स का दावा, स्टडी में सांस का इन्फेक्शन और ब्लड क्लॉटिंग के मामले दिखे

किशमिश  (Raisins) का सेवन करने से सेहत के साथ साथ दिमाग और आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। किशमिश को सुबह में भिगाकर खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं जिसके बारे में बहुत कम ही लोगों को पता है। तो चलिए फिर आपको बताते है किशमिश (Raisins) खाने का सही तरीका और इसके फायदें।

किशमिश (Raisins) को सुबह खाली पेट भिगोकर खाने से शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है। जिन लोगों के शरीर में हिमोग्लोबिन की परेशानी होती है उन्हें तो इसका सेवन जरूर करना चाहिए। किशमिश को ज्यादा खाने से मोटापा, ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए रोजाना पांच से दस किशमिश (Raisins)  ही खाना चहिए।

पढ़ें :- Benefits of Haleem seeds: महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है हलीम का बीज, एनीमिया और अनियमित पीरियड को करता है नियमित

किशमिश (Raisins) बच्चों को जरूर खिलानी चाहिए। इससे शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है। किशमिश खाने से दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं, इसका सेवन स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए पुरुषों को जरुर करना चाहिए। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत जैसे-कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, कई तरह के विटामिंस, कॉपर, प्रोटीन, पोटैशियम आदि।

अगर आपके आंख की रोशनी कमजोर है तो इसका सेवन करना शुरू कर दीजिए। क्योंकि इसमें विटामिन ए, बीटा, कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। साथ ही किशमिश (Raisins) खाने से भूख ना लगने की भी समस्या से निजात दिलाती है। इसमें पाया जाने वाला बोरोन दिमाग को शार्प बनाता है।

 

पढ़ें :- Benefits of eating cucumber: गर्मियों में खूब खायें खीरा, शरीर ठंडा रखने के अलावा होते हैं कई फायदे
Advertisement