1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of eating cucumber: गर्मियों में खूब खायें खीरा, शरीर ठंडा रखने के अलावा होते हैं कई फायदे

Benefits of eating cucumber: गर्मियों में खूब खायें खीरा, शरीर ठंडा रखने के अलावा होते हैं कई फायदे

गर्मियों में बाजार में खीरा खूब आता है। कई लोग इसे सलाद के तौर पर तो कुछ इसका रायता बनाकर सेवन करते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। खीरे में फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of eating cucumber: गर्मियों में बाजार में खीरा खूब आता है। कई लोग इसे सलाद के तौर पर तो कुछ इसका रायता बनाकर सेवन करते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। खीरे में फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है।

पढ़ें :- Agra News : मासूम शौर्य की श्वास नली में अटका दूध, एस एन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 14 महीने के बच्चे की मौत

साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खीरे (cucumber) में विटामिन बी और विटामिन सी, फास्फोरस, मैग्नीशियम समेत कई पोषक तत्व पाये जाते है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार खीरे आंतो के लिए फायदेमंद होता है।

खीरा  (cucumber)खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। क्योंकि इसमें कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। इतना ही हीं इसमें विटामिन के पाया जाता है जो ब्लड क्लॉटिंग में फायदा करता है।

खीरे (cucumber) को अपने आहार में शामिल करने से आपके दिल का स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है। खीरे में पाए जाने वाले पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा से आपका ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है, जिससे हार्ट अटैक और अन्य हृदय संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है।

इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों के लिए खीरा  (cucumber) फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेट्स इंसुलिन को कंट्रोल करके शुगर लेवल को नियंत्रित करने में हेल्प करता है।

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...