हलीम के बीजों में तमाम पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से अनियमित पीरियड नियमित हो सकते है।
पढ़ें :- Video Viral : छेड़खानी से आजिज बेटियां बनीं शेरनी, मनचलों का मुंह काला कर चप्पलों की बारिश कर सिखाया जोरदार सबक
हलीम के बीज में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं प्रोटीन, पोटैशियम,फास्फोरस , विटामिन ए और कार्ब्स का सोर्स है। इतना ही नहीं आयरन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से भूख कम लगती है क्योकि पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
हलीम के बीज का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। अगर किसी को एनीमिया है या शरीर में खून की कमी हो तो ऐसे लोगो के लिए हलीम के बीज बहुत फायदेमंद होते है। इसका सेवन करने से हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। महिलाओं के शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।
इतना ही नहीं डिलीवरी के बाद इसका सेवन करने से ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में हेल्प करता है। इतना ही नहीं हलीम के बीजों में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से पेट की तमाम समस्याओं जैसे कब्ज, अपच और पेट दर्द से छुटकारा मिलता है।