'भाबीजी घर पर हैं!', 'एफआईआर', 'मे आई कम इन मैडम जी' और 'हप्पू की उल्टन पलटन' जैसे हिट टीवी शोज के लेखक मनोज संतोषी इस वक्त एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। मनोज संतोषी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फेमस लेखक ने चर्चित टीवी शो F.I.R के भी कुछ एपिसोड्स लिखे थे, जिसमें कविता कौशिक लीड रोल में थीं।
‘भाबीजी घर पर हैं!’, ‘एफआईआर’, ‘मे आई कम इन मैडम जी’ और ‘हप्पू की उल्टन पलटन’ जैसे हिट टीवी शोज के लेखक मनोज संतोषी इस वक्त एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। मनोज संतोषी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फेमस लेखक ने चर्चित टीवी शो F.I.R के भी कुछ एपिसोड्स लिखे थे, जिसमें कविता कौशिक लीड रोल में थीं। कविता ने हाल ही एक पोस्ट शेयर किया और मनोज संतोषी का एक पुराना वीडियो साझा करते हुए उनकी गंभीर हालत के बारे में फैंस को जानकारी दी।
मनोज संतोषी का वीडियो शेयर करते हुए कविता कौशिक ने बताया कि लेखक इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं और लिवर की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस-फॉलोअर्स से मनोज संतोषी के लिए दुआ मांगने की गुजारिश की। एक्ट्रेस ने एक लंबे-चौड़े नोट के साथ मनोज संतोषी का पूरा हाल बयां किया है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- एडल्ट वेबसाइट ओनली फैंस पर काम करते पकड़े जाने पर स्कूल शिक्षिका निलंबित, निलंबन पर बोली- महीने की सैलरी एक दिन में करती हूं कमाई
अपने पोस्ट में कविता कौशिक ने लिखा- ‘आप उन्हें भाभी जी घर पर हैं, हप्पू पलटन, जीजा जी छत पर, मैडम मे आई कम इन, एफ.आई.आर. के पिछले कुछ एपिसोड्स, यस बॉस और कई अन्य कॉमेडी के लेखक के रूप में जानते होंगे…. आज मैं आप सभी से मनोज संतोषी के लिए प्रार्थना करने के लिए कहती हूं.. क्योंकि वह लिवर की गंभीर समस्या के साथ अस्पताल में भर्ती हैं। बिनाफर नाकरा कोहली जैसे देवदूत और उनकी पूरी टीम उन्हें बचाने के लिए लड़ रही है, कृपया इस अद्भुत व्यक्ति के लिए प्रार्थना करें। उनकी देखभाल करने के लिए शिल्पा शिंदे को बहुत-बहुत धन्यवाद।’