1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भैरहवा वाटर पार्क हादसा: मृतक के परिजन को ₹8.5 लाख का मुआवज़ा प्रदान

भैरहवा वाटर पार्क हादसा: मृतक के परिजन को ₹8.5 लाख का मुआवज़ा प्रदान

भैरहवा वाटर पार्क हादसा: मृतक के परिजन को ₹8.5 लाख का मुआवज़ा प्रदान

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: पड़ोसी देश नेपाल के भैरहवा स्थित एक्वा वाटर पार्क में नौतनवा नगर के वार्ड नंबर 13 निवासी शाहिद अंसारी की स्विमिंग पूल में डूबने से दुखद मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना के संबंध में आज एक महत्वपूर्ण पहल हुई।

पढ़ें :- यूपी विधानसभा में कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव के सवाल पर आराधना मोना मिश्रा बोलीं- यह निर्णय नेतृत्व लेगा

पूर्व चेयरमैन नौतनवा गुड्डू ख़ान,भैरहवा के मेयर इश्तियाक अहमद ख़ान, तथा वाटर पार्क के मालिक कृष्ण चंद शर्मा की उपस्थिति में मृतक शाहिद अंसारी के पिता को ₹8.5 लाख का मुआवज़ा प्रदान किया गया।

वाटर पार्क के मालिक श्री शर्मा ने इस अवसर पर पार्क के सुरक्षित और सुदृढ़ संचालन का आश्वासन भी दिया, साथ ही गुड्डू ख़ान को व्यक्तिगत रूप से पार्क निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया।

यह पहल पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व का प्रतीक है।

पढ़ें :- यूपी में वोटर लिस्ट पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, पीलीभीत में 13 हजार लोगों के नाम बदलने का दावा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...