1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष ने जारी किया ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो, 14 जनवरी से शुरू हो रही यात्रा

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष ने जारी किया ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो, 14 जनवरी से शुरू हो रही यात्रा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का लोगो लॉन्च किया। इस पोस्टर में लिखा है, भारत जोड़ो न्याय यात्रा...न्याय का हक मिलने तक। पोस्टर के एक हिस्से में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लिखा गया है जो तिरंगा के रंग से सजाया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो लॉन्च किया। इस पोस्टर में लिखा है, भारत जोड़ो न्याय यात्रा…न्याय का हक मिलने तक। पोस्टर के एक हिस्से में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ लिखा गया है जो तिरंगा के रंग से सजाया गया है। जबकि दूसरे हिस्से में “न्याय का हक मिलने तक” को रखा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि ये यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से शुरू हो रही है।

पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य

उन्होंने कहा, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के माध्यम से हम जनता से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे। हम महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे, मजदूरों की बुरी हालत,अमीर-गरीब के बीच में बढ़ती खाई और जातिगत जनगणना से जुड़े मुद्दों पर जन जागरण करेंगे। यात्रा के दौरान राहुल जी समाज के विभिन्न वर्गो से, संगठनों से बात करेंगे और उनकी समस्याओं के समाधानों पर विचार-विमर्श करेंगे।

बता दें कि, कांग्रेस की यह यात्रा 6,700 किमी. से ज्यादा की दूरी तय करेगी। यात्रा 67 दिनों तक चलेगी जिसमें 110 जिले, 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा सीटें कवर की जाएंगी। कांग्रेस की इस न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से होगी जो 20 मार्च को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जाकर समाप्त होगी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...