1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रत्येक भारतीय के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के लिए कांग्रेस पार्टी का अभियान है: जयराम रमेश

भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रत्येक भारतीय के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के लिए कांग्रेस पार्टी का अभियान है: जयराम रमेश

जयराम रमेश ने कहा, देश भर में करोड़ों नागरिक, लाखों संगठन और हज़ारों ऐसे आंदोलन हैं जो ज़मीनी स्तर पर न्याय के लिए लड़ाई लड़ते हैं। वे हर दिन युवाओं को बेहतर अवसर मिले इसके लिए, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए, श्रमिकों और किसानों के लिए, दलितों, आदिवासियों और पिछड़े समुदायों एवं समाज के अन्य कमज़ोर वर्गों और समूहों के बराबरी के अधिकारों के लिए काम करते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाल रही है। 14 जनवरी से इस यात्रा की शुरूआत हो रही है। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रत्येक भारतीय के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का अभियान है।

पढ़ें :- Nari Shakti Vandan Adhiniyam : अमित शाह, बोले -बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, दक्षिण के राज्यों को कोई घाटा नहीं

उन्होंने कहा, देश भर में करोड़ों नागरिक, लाखों संगठन और हज़ारों ऐसे आंदोलन हैं जो ज़मीनी स्तर पर न्याय के लिए लड़ाई लड़ते हैं। वे हर दिन युवाओं को बेहतर अवसर मिले इसके लिए, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए, श्रमिकों और किसानों के लिए, दलितों, आदिवासियों और पिछड़े समुदायों एवं समाज के अन्य कमज़ोर वर्गों और समूहों के बराबरी के अधिकारों के लिए काम करते हैं।

साथ ही कहा, कांग्रेस पार्टी हरेक व्यक्ति, प्रत्येक सिविल सोसाइटी संगठन और सभी आंदोलनों को—जो न्याय और डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के संविधान की रक्षा के लिए खड़े हैं—14 जनवरी, 2024 को मणिपुर से मुंबई तक शुरू होने जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करती है। उन्होंने कहा, आइए हम सभी मिलकर संविधान में प्रत्येक भारतीय के लिए न्याय का जो वादा है उसे पूरा करने के अपने संकल्पों को मज़बूत करें।

 

पढ़ें :- Women Reservation Bill : पीएम मोदी, बोले- जो विरोध करेंगे उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी,आप महिलाओं की समझदारी पर करो भरोसा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...