1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bharat Jodo Nyay Yatra : ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ अचानक बीच में छोड़कर दिल्ली पहुंचे राहुल गांधी, सामने आई ये वजह

Bharat Jodo Nyay Yatra : ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ अचानक बीच में छोड़कर दिल्ली पहुंचे राहुल गांधी, सामने आई ये वजह

असम से बंगाल में गुरुवार सुबह प्रवेश करने के बाद कांग्रेस ने अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Bharat Jodo Nyay Yatra) के पूरे दिन के कार्यक्रम की घोषणा की थी। लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कूचबिहार (Cooch Behar) के बसीरहाट (Basirhat) में एक छोटी सभा और जिला मुख्यालय में एक 'रोड शो' करने के बाद 'महत्वपूर्ण कारणों' से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

By santosh singh 
Updated Date

कोलकाता।  असम से बंगाल में गुरुवार सुबह प्रवेश करने के बाद कांग्रेस ने अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) के पूरे दिन के कार्यक्रम की घोषणा की थी। लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कूचबिहार (Cooch Behar) के बसीरहाट (Basirhat) में एक छोटी सभा और जिला मुख्यालय में एक ‘रोड शो’ करने के बाद ‘महत्वपूर्ण कारणों’ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

पढ़ें :- जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार उजागर, बाराबंकी में 294 परियोजनाओ की प्रगति रिपोर्ट मिली फर्जी

हालांकि, उनके अचानक दिल्ली दौरे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कांग्रेस नेता का कहना है कि पहले से ही यह तय था कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) में प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  की यात्रा दो दिन 25 व 26 को स्थगित रहेगी। उसी अनुसार वे दिल्ली लौटे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...