1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने फिर चुनाव लड़ने का किया एलान, कहा-वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने फिर चुनाव लड़ने का किया एलान, कहा-वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने एक बार फिर चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। पवन सिंह ने एक्स पर लिखा कि, मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने एक बार फिर चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। पवन सिंह ने एक्स पर लिखा कि, मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा। आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है। जय माता दी…

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

बता दें कि, भाजपा ने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को आसनसोल से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उन्होंने एक्स पर लिखा था कि, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’

हालांकि, पवन सिंह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इस पर संश्य बना हुआ है। कहा जा रहा है कि, पवन सिंह को दोबारा आसनसोल से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। हालांकि, अभी इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...