1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Grammy Awards 2025 : ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पहुंचीं अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट पत्नी बियांका सेंसरी, गार्ड्स ने निकाला बाहर, वीडियो वायरल

Grammy Awards 2025 : ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पहुंचीं अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट पत्नी बियांका सेंसरी, गार्ड्स ने निकाला बाहर, वीडियो वायरल

ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards) संगीत की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह माना जाता है। इस समारोह में म्यूजिक की धुन भी सुनाई देती है और रेड कार्पेट पर फैशन का जलवा भी दिखाई देता है। हर साल की तरह इस साल भी लॉस एंजेलिस में ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards) होस्ट हुआ।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards) संगीत की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह माना जाता है। इस समारोह में म्यूजिक की धुन भी सुनाई देती है और रेड कार्पेट पर फैशन का जलवा भी दिखाई देता है। हर साल की तरह इस साल भी लॉस एंजेलिस में ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards) होस्ट हुआ।

पढ़ें :- Film Operation Sindoor : भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ने अपनी नई फ़िल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' का किया ऐलान

इस ग्रैंड इवेंट में कुछ सितारे ट्रॉफी लेने आए तो किसी ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के होश उड़ाए। कुछ सेलिब्रिटीज ने अनोखे लुक से भी लोगों का ध्यान खींच लिया। इनमें से एक कान्ये वेस्ट (Kanye West) की पत्नी बियांका सेंसरी (Bianca Censori) भी हैं।

पढ़ें :- अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक फिल्म चांद मेरा दिल की रिलीज डेट आई सामने, करण जौहर ने किया ​मूवी का किया प्रोडक्शंस

रेड कार्पेट पर बियांका सेंसरी का न्यूड लुक

यूं तो बियांका सेंसरी (Bianca Censori) मॉडलिंग की दुनिया का बड़ा नाम हैं, लेकिन वह अपने पति और अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट (American rapper Kanye West) के साथ संगीत का जश्न मना रही ग्रैमी अवॉर्ड्स नाइट में शरीक हुईं। इस दौरान बियांका ने अपने न्यूड लुक (Bianca Censori Nude Look) से सभी के होश उड़ा दिए।

पैपराजी के सामने उतारी जैकेट

बियांका सेंसरी (Bianca Censori) और कान्ये वेस्ट (Kanye West) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि बियांका अपने पति के साथ ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards) के रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए पैपराजी के सामने पोज देती हैं। रेड कार्पेट पर आने से पहले उन्होंने ब्लैक कलर का लॉन्ग जैकेट पहना था। मगर जैसे ही पोज देने की बारी आई तो उन्होंने अपना जैकेट उतार दिया।

ग्रैमी अवॉर्ड्स से बाहर हुईं बियांका

पढ़ें :- सांसद हेमा मालिनी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के पहुंची दिल्ली, दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को दी जाएगी श्रद्धांजलि

बियांका सेंसरी (Bianca Censori) ने इवेंट में ट्रांसपेरेंट कपड़ा पहना था। उनका ये लुक देख कोई दंग रह गया। कहा जा रहा है कि मॉडल और उनके पति कान्ये वेस्ट को ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards)  में आने नहीं दिया गया। गार्ड्स ने उन्हें वहीं से बाहर का रास्ता दिखा दिया। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, कान्ये वेस्ट और बियांका को ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards)  के लिए कोई इन्विटेशन नहीं मिला था।

लुक से खींचा सभी का ध्यान

रेड कार्पेट पर कान्ये ने हीरे की चेन के साथ एक पूरी तरह से काले रंग की पोशाक पहनी थी। वहीं, उनकी पत्नी बियांका ने पूरी तरह से पारदर्शी मिनी ड्रेस में बोल्डनेस की हदें पार कर दीं। वह एक लंबे काले फर कोट में पहुंची, जिसे बाद में उन्होंने निकाल दिया।

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे प्रतिक्रिया

बियांका के इस लुक पर लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरी हो गई है। एक यूजर ने लिखा, “उन्हें पता है कि वो गलत हैं”। दूसरे यूजर ने लिखा, कि “वह बहुत असहज लग रही थीं।” एक अन्य यूजर ने लिखा,कि सामान्य लोगों को इसके लिए गिरफ्तार किया जाता है, लेकिन जब सेलिब्रिटी ऐसा करते हैं तो यह एक फैशन स्टेटमेंट बन जाता है। यह फैशन नहीं है, यह अभद्र प्रदर्शन है और कुछ राज्यों में इस तरह की चीजों पर यौन अपराधी के रूप में मामला पंजीकृत होता है।”

ऑस्ट्रेलियन मॉडल बियांका ने 2022 में अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट के साथ शादी की थी। 30 साल की बियांका अपने बोल्ड लुक के लिए कई बार चर्चा में आ चुकी हैं। उन्होंने इससे पहले भी बोल्डनेस से हेडलाइंस में जगह बनाई है।

पढ़ें :- Video-गोरखपुर BRD मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के वार्ड में बेखौफ घूमता दिखा कुत्ता , यूजर्स औचक निरीक्षण कहकर उड़ा रहे हैं मजाक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...