Mohammed Shami Test retirement : भारत के अनुभवी तेज गेंदबाजी मोहम्मद शमी ने भारी मन के साथ टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। शमी लंबे से समय से भारत की टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे और अब उन्होंने क्रिकेट सबसे लंबे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट में कहा- “सफ़ेद जर्सी से विदा ले रहा हूँ, लेकिन उससे जुड़ी यादों से कभी नहीं… जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब सिर्फ एक सपना था – अपने देश के लिए कुछ कर दिखाने का.. उसके बाद हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने मुझे कुछ ना कुछ सिखाया। टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक प्रारूप नहीं, मेरी जिंदगी का एक बेहद खास हिस्सा रहा है।”
पढ़ें :- Viral : विराट कोहली यूं ही नहीं है दुनिया के सबसे ज्यादा पसंदीदा क्रिकेटर्स, फैंस के पास पहुंचकर दिए ऑटोग्राफ
दरअसल, मोहम्मद शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2023 WTC फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ ओवल में खेला था। वहीं, शमी ने अपना हालिया वनडे मैच 2025 चैंपियंस ट्रॉफ़ी फ़ाइनल में खेला था, जहां वे पांच मैचों में नौ विकेट लेकर संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे थे। रणजी ट्रॉफी शुरू होने से पहले उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें टीम इंडिया में दोबारा मौका नहीं मिलता तो इससे उनका कोई नुकसान नहीं होगा। टेस्ट टीम में जगह न मिलने पर निराशा जाहिर करते हुए शमी ने कहा था- “मुझे जहाँ भी खेलने का मौका मिलेगा, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूँगा। अभी मेरा पूरा ध्यान इस रणजी मैच पर है। पिछले दो-तीन सालों से मेरे साथ भी यही हो रहा है। मैं लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं और बंगाल के लिए अपनी फ़िटनेस साबित कर चुका हूँ। अगर मुझे दोबारा भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिलता, तो इसमें मेरा कोई नुकसान नहीं है।”
फैंस के नाम शमी का भावुक सोशल मीडिया पोस्ट
मोहम्मद शमी ने अपने भावुक पोस्ट में लिखा, “आज भारी दिल और खूबसूरत यादों के साथ मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला कर रहा हूं। इस सफर में मेरा साथ देने वाले हर टीम के साथी, कोच, परिवार और उन करोड़ों भारतीयों का दिल से शुक्रिया, जिनके अच्छे और मुश्किल दोनो वक्त में मुझ पर भरोसा बनाया रखा.. बीसीसीआई और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) का भी दिल से शुक्रिया, जिन्होंने मेरे टैलेंट पर भरोसा किया, मुझे आगे बढ़ने के मौके दिए और मेरे क्रिकेट के सफर में एक अहम भूमिका निभाई। आपका साथ और विश्वास मेरे लिए हमेशा खास रहेगा। मैदान पर मेरी आखिरी टेस्ट बॉल भले ही फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेगा। शुक्रिया, टेस्ट क्रिकेट। आपका शमी।”
Safed jersey se vida le raha hoon, lekin usse judi yaadon se kabhi nahi…
पढ़ें :- न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में बड़ा बदलाव, कश्मीर के तेज गेंदबाज को मिला मौका
Jab pehli baar Bharat ki Test jersey pehni thi, tab sirf ek sapna tha — apne desh ke liye kuch kar dikhane ka..
Uske baad har wicket, har sangharsh, har chot aur har comeback ne mujhe kuch na kuch sikhaya.
Test cricket mere liye sirf ek format nahi, meri zindagi ka ek behad khaas hissa raha hai.
Aaj bhaari dil aur anginat khoobsurat yaadon ke saath main Test cricket se retirement lene ka faisla kar raha hoon.
Is safar mein mera saath dene wale har teammate, coach, family aur un karodon Bharatiyon ka dil se shukriya, jinhone achhe aur mushkil dono waqt mein mujh par bharosa banaye rakha..
पढ़ें :- चौथे टी20 मैच से टीम मैनेजमेंट ने पावरप्ले में 118 रन ठोककर इतिहास रचने वाली जोड़ी को किया आउट, रिजल्ट न्यूजीलैंड ने 87 रनों से हारा मुकाबला
BCCI aur Cricket Association of Bengal (CAB) ka bhi dil se shukriya, jinhone mere talent par bharosa kiya, mujhe aage badhne ke mauke diye aur mere cricket ke safar mein ek aham bhoomika nibhayi. Aapka saath aur vishwas mere liye hamesha khaas rahega.
Maidan par meri aakhri Test ball bhale hi fenki ja chuki ho, lekin Bharat ke liye khelne ka garv hamesha mere dil mein zinda rahega.
Shukriya, Test Cricket.
Aapka Shami
#Mdshami11 #Mdshami #TestCricket #Retirement
— 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@MdShami11) November 6, 2026
पढ़ें :- टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर बने प्रज्ञान ओझा , रमेश पोवार की सिलेक्शन पैनल में एंट्री
एक शानदार टेस्ट करियर का अंत
भारत के लिए 6 नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में टेस्ट डेब्यू करने वाले शमी का करियर शानदार रहा है। उन्होंने टीम के लिए कुल टेस्ट मैच 64 मैच खेलते हुए 27.71 औसत से 229 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/56 रहा और छह बार उन्होंने 5 विकेट हॉल का कारनामा किया। शमी ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज के रूप में करियर समाप्त किया।