1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले ईडी की बड़ी कार्रवाई, 834 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए मामला

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले ईडी की बड़ी कार्रवाई, 834 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए मामला

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने अनंतिम रूप से 401.65479 एकड़ में फैली अचल संपत्तियों को जब्त किया है। इसकी कीमत 834.03 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने अनंतिम रूप से 401.65479 एकड़ में फैली अचल संपत्तियों को जब्त किया है। इसकी कीमत 834.03 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पढ़ें :- UP Board Results 2026 : योगी सरकार ने पारदर्शिता और समयबद्धता से रचा नया मानक, परीक्षार्थी सबसे पहले इस साइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट की माने तो अटैच की गई संपत्ति EMAAR इंडिया लिमिटेड (501.13 करोड़) और MGF डेवलपमेंट्स लिमिटेड (332.69 करोड़) से संबंधित हैं। कुर्क की गई संपत्तियां जमीन के रूप में हैं, जो हरियाणा के गुरुग्राम और दिल्ली के 20 गांवों में स्थित है।

सीबीआई ने पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उस समय के डीटीसीपी के डायरेक्टर त्रिलोक चंद गुप्ता, ईएमएएआर इंडिया लिमिटेड, एमजीएफ डेवलपमेंट लिमिटेड समेत 14 अन्य कॉलोनाइजर कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी आधार पर ईडी इस केस की जांच कर रही थी। इस मामले में बड़े पैमाने पर जनता, जमीन मालिकों और हरियाणा राज्य के साथ जमीन की खरीद-बिक्री में की गई धोखाधड़ी शामिल है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...