1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Big action: डिप्टी सीएम ने 17 चिकित्साधिकारियों को सेवा से किया बर्खास्त, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Big action: डिप्टी सीएम ने 17 चिकित्साधिकारियों को सेवा से किया बर्खास्त, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही करने वाले चिकित्साधिकारियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ी कार्रवाई की है। 17 चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही करने वाले चिकित्साधिकारियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ी कार्रवाई की है। 17 चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लापरवाही बरतने वालों अभी कई अन्य अफसरों और चिकित्साधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, जनमानस की सेवा का दायित्व मिलना व स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना सौभाग्य है। मरीजों की सेवा ईश्वर की सेवा है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता का कोई स्थान नहीं है।

चिकित्सकीय सेवाओं को आम नागरिकों को प्रदान किये जाने में लापरवाही बरतने तथा ड्यूटी से लंबे समय तक बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कार्यरत 17 चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किये जाने के निर्देश प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को मेरे द्वारा दिये गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...