1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BREAKING : यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को पद से हटाया

BREAKING : यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को पद से हटाया

UP Police Recruitment Paper Leak Case : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी की कार्रवाई हुई है। इस मामले में भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा (Renuka Mishra) को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पर राजीव कृष्ण (Rajeev Krishna) को भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- कुलगाम में CRPF चौकी पर हमले से पहले उमर निसार डार और LeT के कमांडर लतीफ भट ने कई जगहों पर की थी रेकी, CCTV फुटेज आया सामने

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 60,000 से अधिक कांस्टेबल भर्ती पदों के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद कई तरह सवाल खड़े हो रहे थे। इस मामले में यूपी एसटीएफ आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है और कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

वहीं, यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सीएम योगी आदित्यनाथा ने कहा था कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना ‘राष्ट्रीय पाप’ है और इसमें लिप्त लोगों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा, जो भविष्य के लिए नजीर बनेगी।

पढ़ें :- यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी, अमेरिकी फॉरेंसिक विशेषज्ञ प्रोफेसर माइकल फ्रीमैन का दावा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...