1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के एलान से पहले भाजपा को शनिवार बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि, सीधी लोकसभा सीट से प्रत्याशी नहीं बनाए जाने के कारण वो नाराज थे और इसके कारण ही उन्होंने इस्तीफा दिया है। अजय प्रताप सिंह ने अपने इस्तीफे की जानकारी एक्स पर दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के एलान से पहले भाजपा को शनिवार बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि, सीधी लोकसभा सीट से प्रत्याशी नहीं बनाए जाने के कारण वो नाराज थे और इसके कारण ही उन्होंने इस्तीफा दिया है। अजय प्रताप सिंह ने अपने इस्तीफे की जानकारी एक्स पर दी है।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

बता दें कि, बीजेपी ने उन्हें मार्च 2018 में राज्यसभा के लिए नामित किया था। राज्यसभा सदस्य तौर पर उनका कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म होने वाली है। पार्टी ने उन्हें दोबारा राज्य से उम्मीदवार नहीं बनाया था। जेपी नड्डा को लिखे एक लाइन के पत्र में उन्होंने कहा, ‘मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।’

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’

पत्रकारों से बातचीत के दौरान सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि हालांकि वह सीधी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने वहां से राजेश मिश्रा को मैदान में उतारा है। अटकलें हैं कि इसी बात से नाराज होकर उन्हें बीजेपी से इस्तीफा दे दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...