1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका, छह बागी विधायक भाजपा में शामिल

हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका, छह बागी विधायक भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के कारण अयोग्य ठहराए गए छह पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही तीन निर्दलीय विधायक भी बीजेपी में शामिल हो गए। दरअसल, हिमाचल में बीते कई दिनों से ​राजनीति का तापमान बढ़ा हुआ है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के कारण अयोग्य ठहराए गए छह पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही तीन निर्दलीय विधायक भी बीजेपी में शामिल हो गए। दरअसल, हिमाचल में बीते कई दिनों से ​राजनीति का तापमान बढ़ा हुआ है।

पढ़ें :- किश्तवाड़ में पुलिस थाने पर सेना का धावा, SDPO और SHO से मारपीट, कर्नल समेत 40 जवानों पर FIR

कांग्रेस के बागी विधायकों के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। ऐसे में अब कांग्रेस के 6 पूर्व विधायक और तीन निर्दलीय विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वह बीजेपी की टिकट पर ही यहां से उपचुनाव लड़ सकते हैं।

कांग्रेस के बागी छह विधायक राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में सभी बागी भाजपा में शामिल हुए।

इन सबके बीच हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को अभी कोई खतरा नजर नहीं आता है लेकिन भाजपा उपचुनाव में जीत के साथ उनकी सरकार को गिराने की फिराक में है। उपचुनाव में भाजपा की जीत से सत्तारूढ़ पार्टी के खेमे में विधायकों की संख्या में कमी आ सकती है।

 

पढ़ें :- Arunachal Pradesh Flood : अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन का कहर ,1 की मौत और कई लापता

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...