HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. झारखंड में शपथ ग्रहण के बाद हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, मैया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए

झारखंड में शपथ ग्रहण के बाद हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, मैया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए

झारखंड में नई सरकार के शपथग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़े फैसले लिए हैं। इसमें सबसे बड़ा फैसला मैया सम्मान योजना को लेकर लिया है। हेमंत सोरेन ने कहा, शपथ ग्रहण के बाद लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि बढ़कर 2500 रुपया कर दी गयी है...

By शिव मौर्या 
Updated Date

रांची। झारखंड में नई सरकार के शपथग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़े फैसले लिए हैं। इसमें सबसे बड़ा फैसला मैया सम्मान योजना को लेकर लिया है। हेमंत सोरेन ने कहा, शपथ ग्रहण के बाद लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि बढ़कर 2500 रुपया कर दी गयी है। ये राशि दिसंबर महीने से लाभार्थी महिलाओं को दिए जाएंगे। वहीं सरकार के अन्य फैसलों में 9 से 12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संभवत: सरकार की तरफ से विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया जाएगा।

पढ़ें :- School Winter Vacation Extended: दिल्ली-यूपी, बिहार समेत कई राज्यों ने सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं, चेक करें लेटेस्ट अपडेट

इसके साथ ही सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, राज्य में JPSC/JSSC के अंतर्गत होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। केंद्र सरकार के पास राज्य का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए को लेने के लिए कार्रवाई की जाएगी। राज्य के राजस्व को बढ़ाने के लिए कई स्रोतों पर काम राज्य सरकार करेगी। असम में वर्षों से रह रहे झारखण्ड के आदिवासियों-मूलवासियों की स्थिति की जानकारी सर्वदलीय और पदाधिकारियों की टीम द्वारा ली जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...