1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुल्तानपुर में डकैती की बड़ी वारदात: अखिलेश यादव बोले-5 करोड़ की बेख़ौफ़ लूट दर्शाती है भाजपा राज में किसका अमृतकाल चल रहा

सुल्तानपुर में डकैती की बड़ी वारदात: अखिलेश यादव बोले-5 करोड़ की बेख़ौफ़ लूट दर्शाती है भाजपा राज में किसका अमृतकाल चल रहा

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आज दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात हुई। यहां पर हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में धावा बोला दिया। बदमाशों ने असलहे के बल पर सराफ कारोबारी और उनके बेटे को बंधक बनाकर डकैती डाली। वहीं, इस सनसनीखेज वारदात पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार को घेरा है। उनहोंने कहा कि, ये लूट दर्शाती है कि, भाजपा राज में किसका अमृतकाल चल रहा है?

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आज दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात हुई। यहां पर हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में धावा बोला दिया। बदमाशों ने असलहे के बल पर सराफ कारोबारी और उनके बेटे को बंधक बनाकर डकैती डाली। वहीं, इस सनसनीखेज वारदात पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार को घेरा है। उनहोंने कहा कि, ये लूट दर्शाती है कि, भाजपा राज में किसका अमृतकाल चल रहा है?

पढ़ें :- शक्ति स्वरूपा सोनू ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग, सोशल मीडिया पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स, योगी सरकार की पहल से सपना साकार

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, सुल्तानपुर के भीड़भाड़वाले इलाक़े चौक घंटाघर में दिनदहाड़े सुनार की दुकान पर हथियार के बल पर डकैती में 5 करोड़ रूपये की बेख़ौफ़ लूट दर्शाती है कि भाजपा राज में किसका अमृतकाल चल रहा है। भाजपा आपसी लड़ाई में इतनी उलझ गयी है कि शासन-प्रशासन बस नेम प्लेट पर लिखे पदनाम तक ही सीमित हो गया है। भाजपा राज ‘भ्रष्टाचार-अपराध’ की जुगलबंदी बनकर रह गया है।

बताया जा रहा है कि, शहर में भरत सोनी की सराफ की दुकान है। यहां पर ऊपर उनका परिवार रहता है और नीचे दुकान है। बताया जा रहा है कि, रोज की तरह बुधवार को वह बेटे अतुल के साथ दुकान पर बैठे थे। इस दौरान नकाबपोश बदमाश दुकान के अंदर घुस गए और भरत और उनके बेटे पर असहला तान दिया। इसके बदमाशों ने तिजोरी की चाभी लेकर वहां रखे जेवरात को बैग में भर लिया। इसके साथ ही बगल काउंटर में सजाए हुए सारे आभूषण भी बदमाशों ने एक-एक करके उठा लिए। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।

 

पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर पर पुलिस ने इनामी राशि बढ़ाकर की दुगुनी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...