1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; एनकाउंटर में मारा गया आर्म्स सप्लायर विकास उर्फ राजा

गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; एनकाउंटर में मारा गया आर्म्स सप्लायर विकास उर्फ राजा

Gopal Khemka Murder Case: पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शूटर को हथियार सप्लाई करने वाला विकास उर्फ राजा पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा गया है। दरअसल, पुलिस ने इस मामले में सोमवार को उमेश नाम के शूटर को गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ के बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इस दौरान जब पुलिस राजा को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। वहीं, जवाबी कार्रवाई में राजा मारा गया।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- अखिलेश यादव जी, लखनऊ में हुई दु:खद घटना पर कृपया राजनीति न करें...लखनऊ अग्निकांड की घटना पर बोले ब्रजेश पाठक

बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, वांछित अपराधी विकास उर्फ ​​राजा को दमैया घाट के पास रात करीब 2.45 बजे पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। घटनास्थल से एक पिस्तौल, एक गोली और एक कारतूस बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। बता दें कि इससे पहले खेमका हत्याकांड में पटना से उमेश कुमार नाम के एक शूटर को गिरफ्तार किया गया था, जो इस मामले में शामिल मुख्य आरोपियों में से एक बताया जा रहा है। इसके बाद एसआईटी की टीम उमेश से पूछताछ के बाद हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की तलाशी शुरू की। इस दौरान जब पुलिस राजा को पकड़ने पहुंची तो उसने फायररिंग शुरू कर दी। इस दौरान मुठभेड़ में राजा मारा गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...