Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस के संगठन में बड़ा फेरबदल, सचिन पायलट को मिली अहम जिम्मेदारी, प्रियंका गांधी की जगह इनको मिली यूपी की कमान

कांग्रेस के संगठन में बड़ा फेरबदल, सचिन पायलट को मिली अहम जिम्मेदारी, प्रियंका गांधी की जगह इनको मिली यूपी की कमान

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के करीब आते ही कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट को महासचिव बनाया है। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ का प्रभारी भी नियुक्त किया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी पद से मुक्त कर दिया है। उनकी जगह अविनाश पांडेय को ये जिम्मेदारी दी गई है।

पढ़ें :- आप इस चुनाव में अपना वोट, देश और अपने भविष्य के लिए दीजिए : मल्लिकार्जुन खड़गे

राज्यों में प्रभार के बदलाव को लेकर कांग्रेस ने एक लिस्ट जारी किया है। लिस्ट के मुताबिक, मुकुल वासनिक को गुजरात का चार्ज दिया गया है। जितेंद्र सिंह असम के साथ-साथ मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। रणदीप सिंह सुरजेवाला को कर्नाटक भेजा गया है।

पढ़ें :- वर्षों तक आपने गांधी परिवार को मौका दिया, कोई विकास का काम नहीं हुआ, रायबरेली में बोले अमित शाह
Advertisement