1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर सुरक्षा बलों ने की बड़ी स्ट्राइक, 18 नक्सली ढेर, सर्च अभियान जारी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर सुरक्षा बलों ने की बड़ी स्ट्राइक, 18 नक्सली ढेर, सर्च अभियान जारी

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा (Karregutta) की विशाल और दुर्गम पहाड़ियों में पिछले दो सप्ताह से सुरक्षा बलों (Security Forces) द्वारा बड़े स्तर पर नक्सल-विरोधी ऑपरेशन (Anti-Naxal Operations) चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंगलवार देर रात एक बड़ी मुठभेड़ हुई है, जिसमें सुरक्षा बलों ने 18 से ज्यादा नक्सलियों को मार (18 Naxalites Killed) गिराया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा (Karregutta) की विशाल और दुर्गम पहाड़ियों में पिछले दो सप्ताह से सुरक्षा बलों (Security Forces) द्वारा बड़े स्तर पर नक्सल-विरोधी ऑपरेशन (Anti-Naxal Operations) चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंगलवार देर रात एक बड़ी मुठभेड़ हुई है, जिसमें सुरक्षा बलों ने 18 से ज्यादा नक्सलियों को मार (18 Naxalites Killed) गिराया है। नक्सलियों के मारे जाने का आंकड़ा बढ़ सकता है। मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचे सांसद

यह ऑपरेशन पिछले 15 दिनों से लगातार चलाया जा रहा है। जिसमें कई नक्सलियों को मार गिराया जा चुका है। कर्रेगुट्टा क्षेत्र (Karregutta Area) की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए तलाशी अभियान को चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है, लेकिन सुरक्षाबल के जवान तलाशी और गश्त अभियान चला रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो इस क्षेत्र में कुछ शीर्ष नक्सली नेताओं और बटालियन नंबर एक की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी। जिसके आधार पर ऑपरेशन को तेज किया गया। संभावना जताई जा रही है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि कई अन्य ठिकानों पर भी सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है।

हालांकि, इस मुठभेड़ को लेकर अभी तक स्थानीय पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र पहले भी नक्सली गतिविधियों के लिए जाना जाता रहा है। ऐसे में सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई इस पूरे इलाके में नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

पढ़ें :- Vivo का नया 5G स्मार्टफोन 'Vivo S2 FE 5G' लॉन्च, 10,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...