1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नीतीश कुमार के नेतृत्व में लडेंगी बीजेपी : सम्राट चौधरी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नीतीश कुमार के नेतृत्व में लडेंगी बीजेपी : सम्राट चौधरी

भाजपा नेता नीरज कुमार (BJP leader Neeraj Kumar) ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2025  (Assembly Elections 2025) हम लोग नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) के कुशल नेतृत्व में लडेंगे और अपार बहुमत के साथ सरकार बनायेंगे। हमारी पार्टी के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व दोनो का यही फैसला है।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) को लेकर भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) के नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा। इस संबंध में भाजपा नेता नीरज कुमार (BJP leader Neeraj Kumar) ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2025  (Assembly Elections 2025) हम लोग नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) के कुशल नेतृत्व में लडेंगे और अपार बहुमत के साथ सरकार बनायेंगे। हमारी पार्टी के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व दोनो का यही फैसला है।

पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (BJP State President Samrat Chaudhary) ने इस बात की घोषणा पहले ही कर दी थी कि बिहार में भाजपा नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) के नेतृत्व में ही आगे भी रहेगी। लोकसभा सीट बंटवारे के समय सीट घटाए जाते समय ही भारतीय जनता पार्टी (BJP ) की ओर से जनता दल यूनाइटेड (JDU) को इस बात का आश्वासन दिया गया था और बाकी घटक दलों ने भी उसी को देखते हुए कम सीटों पर समझौता किया था। लोग लगातार सवाल कर रहे थे कि क्या 2025 के विधानसभा में भाजपा सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar )  के नेतृत्व में चुनाड़ लड़ेगी? इस सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary ) ने कहा था कि इसमें दिक्कत क्या है? बिहार में 1996 से नीतीश कुमार (Nitish Kumar )  के नेतृत्व में भाजपा चुनाव लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...