1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिहार दिवस सह स्नेह होली मिलन समारोह धूमधाम से मना

बिहार दिवस सह स्नेह होली मिलन समारोह धूमधाम से मना

सुलतानपुर रेलवे स्टेशन स्थित बारात घर में बिहार के रेलवे कर्मचारियों द्वारा 22 मार्च को लगातार तिसरे वर्ष बिहार दिवस सह स्नेह होली मिलन समारोह काफी धूमधाम से मनाया गया।

By santosh singh 
Updated Date

सुलतानपुर।  सुलतानपुर रेलवे स्टेशन स्थित बारात घर में बिहार के रेलवे कर्मचारियों द्वारा 22 मार्च को लगातार तिसरे वर्ष बिहार दिवस सह स्नेह होली मिलन समारोह काफी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सुलतानपुर के लोकप्रिय नगरपालिका अध्यक्ष  प्रवीण अग्रवाल  ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के शाखामंत्री पंकज दुबे, सुरेश चंद्र द्विवेदी, सहायक मण्डल अभियंता द्वितीय निहालुद्दीन सहीत तमाम गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

पढ़ें :- स्वास्थ्य मंत्री जी संज्ञान लें… अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने आपकी जगह कोई और पहुंच गया, अखिलेश यादव ने Video शेयर कर कसा तंज

रेलवे कर्मचारियों के बच्चों ने काफी मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास कुमार, धर्मेंद्र सिंह, मिथिलेश पाण्डेय, मुकेश कुमार, उमेश दास, हरिओम शर्मा सहित सभी बिहारी कर्मचारियों का हार्दिक सहयोग रहा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...