Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. ससुराल में दामाद को दफनाया, शव गलाने ने लिए 15 पैकेट नमक डाला, पत्नि,सास समेत चार गिरफ्तार

ससुराल में दामाद को दफनाया, शव गलाने ने लिए 15 पैकेट नमक डाला, पत्नि,सास समेत चार गिरफ्तार

By Harsh 
Updated Date

जमुई: बिहार के जमुई जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मोहनपुर थाना क्षेत्र के काला गांव में ससुराल में रह रहे 35 वर्षीय जीतेंद्र पंडित की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि मौत के बाद परिवार के लोगों ने शव को घर के पीछे करीब तीन फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया और उसे जल्दी गलाने के लिए उसमें नमक के 15 पैकेट भी डाल दिए।

पढ़ें :- लखनऊ: सगा चाचा अपनी दोनों भ​तीजियों को नशीली गोलियां खिलाकर, तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म! पिता पर भी दर्ज केस

मामले का खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और खुदाई कर शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, सास, साली और सरहज को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, जीतेंद्र मूल रूप से झारखंड के मधुपुर का रहने वाला था और शादी के बाद पिछले करीब 10 वर्षों से घर जमाई बनकर ससुराल में रह रहा था। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार को घटना वाले दिन भी कहासुनी के बाद मारपीट हुई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

वहीं, पत्नी का दावा है कि जीतेंद्र शराब के नशे में छत से गिर गया था। मृतक की मां ने इसे हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच का इंतजार कर रही है, ताकि मौत की असली वजह साफ हो सके।

पढ़ें :- लखनऊ की मशहूर "शर्मा जी की चाय" के मालिक का बेटा हर्ष फायरिंग केस में गिरफ्तार
Advertisement