1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bihar News: बिहार में अफसर के यहां मिला करोड़ों का कैश, मशीन से गिना जा रहे रुपये

Bihar News: बिहार में अफसर के यहां मिला करोड़ों का कैश, मशीन से गिना जा रहे रुपये

बिहार के बेतिया जिले में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) के यहां कुबेर का खजाना मिला है। विजिलेंस की टीम ने उनके घर में छापेमारी की तो वो भी इतना कैश देखकर हैरान हो गई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar News: बिहार के बेतिया जिले में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) के यहां कुबेर का खजाना मिला है। विजिलेंस की टीम ने उनके घर में छापेमारी की तो वो भी इतना कैश देखकर हैरान हो गई। नोट को गिनने के लिए मशीन मंगाई गई है। बताया जा रहा है कि, बिस्तरों के नीचे नोटों के बंडल मिले हैं। बताया जा रहा है, अधिकारी रजनीकांत प्रवीण के घर पर जिस समय विजिलेंस की टीम छापेमारी को पहुंची तो वह पूजा कर रहे थे। इसके साथ ही रजनीकांत प्रवीण के घर के साथ ही उनके समस्तीपुर स्थित ससुराल और दरभंगा में भी छापेमारी जारी है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

किराए के घर में रहते थे अधिकारी
बताया जा रहा है कि, जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) बेतिया के बसंत ​विहार में किराए के मकान में रहते थे। विजिलेंस की टीम ने उस घर में छापेमारी की तो रजनीकांत प्रवीण पूजा कर रहे थे। उनके यहां रेड में विजिलेंस की 8 सदस्यीय टीम पहुंची। वहीं समस्तीपुर के बहादुरपुर मुहल्ले में रजनीकांत की ससुराल में भी टीम पहुंची है। वर्ष 2012 में समस्तीपुर डीईओ की जिम्मेदारी भी रजनीकांत संभाल चुके हैं।

विजिलेंस को अहम सुराग लगे हाथ
विजिलेंस के सूत्रों का कहना है कि रजनीकांत और उसके परिवार के पास पटना, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में संपत्ति की सूचना मिली है। इसी के चलते कई जिलों में विजिलेंस की टीम छापेमारी कर रही है। रजनीकांत प्रवीण के यहां मिले कैश से हर कोई हैरान है और इतने ज्यादा नोटों के बंडल मिले हैं कि पूरे बिस्तर पर कैश ही बिखरा दिख रहा है।

 

 

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...