1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bihar News: बिहार में जेडीयू को बड़ा झटका, अली अशरफ फातमी ने दिया इस्तीफा, राजद में हो सकते हैं शामिल

Bihar News: बिहार में जेडीयू को बड़ा झटका, अली अशरफ फातमी ने दिया इस्तीफा, राजद में हो सकते हैं शामिल

अली अशरफ फातमी ने जदयू के राष्ट्रीय महासचिव समेत तमाम पदों के साथ सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि, सीएम नीतीश कुमार की पार्टी की एनडीए में वापसी से वो नाराज थे। वहीं, सीट बंटवारे में दरभंगा लोकसभा भाजपा के खाते में जाने के बाद उनकी नाराजगी और ज्यादा बढ़ गयी, जिसके कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar News: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के एलान के बाद ​बिहार की राजनीति का तापमान बढ़ता जा रहा है। एक दिन पहले ही एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर लगी थी। हालांकि, एनडीए में सीट नहीं मिलने पर पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, अब जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) को बड़ा झटका लगा है। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी ने मंगलवार इस्तीफा दे दिया।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

उन्होंन जदयू के राष्ट्रीय महासचिव समेत तमाम पदों के साथ सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि, सीएम नीतीश कुमार की पार्टी की एनडीए में वापसी से वो नाराज थे। वहीं, सीट बंटवारे में दरभंगा लोकसभा भाजपा के खाते में जाने के बाद उनकी नाराजगी और ज्यादा बढ़ गयी, जिसके कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’

अली असरफ फातमी ने अपने लेटर पैड पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिए गये इस्तीफे में लिखा है कि वह मैं नैतिक मूल्यों की रक्षा हेतु जनता दल यूनाइटेड के सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे रहा हूं। वहीं, अब चर्चा है कि, अली असरफ फातमी 21 मार्च को राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। चर्चा यह भी है कि राष्ट्रीय जनता दल उन्हें मधुबनी के लिए टिकट देकर चुनाव लड़वाना चाहती है। उनके राजद में शामिल होने की चर्चा कई दिनों से चल रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...