1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bihar Politics: जानिए नीतीश कुमार के साथ कितने विधायक मंत्री पद की लेंगे शपथ

Bihar Politics: जानिए नीतीश कुमार के साथ कितने विधायक मंत्री पद की लेंगे शपथ

बिहार की राजनीति में सियासी उठापटक हो चुकी है। नीतीश कुमार ने आरजेडी से गठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया है। कुछ देर पहले ही उन्होंने राज्यपाल से मिलकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। अब शाम पांच बजे नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Politics:  बिहार की राजनीति में सियासी उठापटक हो चुकी है। नीतीश कुमार ने आरजेडी से गठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया है। कुछ देर पहले ही उन्होंने राज्यपाल से मिलकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। अब शाम पांच बजे नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

पढ़ें :- 72nd National Film Awards : राज ठाकरे बोले- मुंबई के बाद दिल्ली का महत्व खत्म करने की कोशिश, संजय राउत ने कलाकारों से सेरेमनी बॉयकॉट करने की मांग

नीतीश की नई सरकार में ये विधायक बनेंगे मंत्री
नीतीश कुमार के साथ 2 उपमुख्यमंत्री और 6 कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। जो विधायक आज मंत्री पद की शपथ लेंगे उनमें सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, डॉ. प्रेम कुमार, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव , श्रवण कुमार और हम के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित सिंह का नाम शामिल है।

नीतीश की नई सरकार को 128 विधायकों का समर्थन
नीतीश कुमार ने बिहार में नई सरकार बनाने के लिए गवर्नर को जो समर्थन की चिट्ठी सौंपी है, उसमें 128 विधायकों का समर्थन है। आपको बता दें कि बिहार में सरकार बनाने के लिए सिर्फ 122 विधायकों की आवश्यक्ता होती है। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं।

 

 

पढ़ें :- UP में होने जा रहे हैं CMO के ट्रांसफर: 36 डॉक्टरों के नाम भेजे गए, 8 नामों पर लगेगी मुहर, जानिए उनके नाम?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...