1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar Politics: आरजेडी की बैठक हुई खत्म, मनोज झा बोले-राष्ट्रीय अध्यक्ष को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया

Bihar Politics: आरजेडी की बैठक हुई खत्म, मनोज झा बोले-राष्ट्रीय अध्यक्ष को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया

बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आरजेडी और जेडीयू का गठबंधन टूटने का औपचारिक एलान ही बाकी है। आरजेडी की चल रही बैठक अब समाप्त हो गयी है। इस बैठक के बाद बाहर आए आरजेडी सांसद मनोज झा का अहम बयान आया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Politics:  बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आरजेडी और जेडीयू का गठबंधन टूटने का औपचारिक एलान ही बाकी है। आरजेडी की चल रही बैठक अब समाप्त हो गयी है। इस बैठक के बाद बाहर आए आरजेडी सांसद मनोज झा का अहम बयान आया है।

पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

उन्होंने कहा कि, बैठक बहुत सकारात्मक हुई, हमारी अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा हुई। बैठक में समकालीन राजनीति में चल रहे मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया।

बता दें कि, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अमित शाह से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिहार में जो चल रहा उसे जानना जरूरी है। इसी मुद्दे पर मैं आज अमित शाह और जेपी नड्डा से मिला। मैंने राज्य से जुड़ी अपनी चिंताओं को उनके सामने रखा। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है। गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसको लेकर स्थिति काफी सकारात्मक है। आने वाले दिनों में आप सभी को स्पष्ट हो जाएगा। हम आज भी एनडीए का हिस्सा ही हैं।

 

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...