1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bihar Politics: गठबंधन टूटने के बाद तेज प्रताप यादव का बड़ा हमला, कहा-‘गिरगिट” तो बस यूं ही बदनाम है..

Bihar Politics: गठबंधन टूटने के बाद तेज प्रताप यादव का बड़ा हमला, कहा-‘गिरगिट” तो बस यूं ही बदनाम है..

बिहार की राजनीति का तापमान बढ़ा हुआ है। आरजेडी और जेडीयू का गठबंधन टूट गया है। नीतीश कुमार एक बार फिर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। कुछ देर बाद नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अब आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार का नाम लिए बिना बड़ा हमला बोला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Politics:  बिहार की राजनीति का तापमान बढ़ा हुआ है। आरजेडी और जेडीयू का गठबंधन टूट गया है। नीतीश कुमार एक बार फिर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। कुछ देर बाद नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अब आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार का नाम लिए बिना बड़ा हमला बोला है।

पढ़ें :- 72nd National Film Awards : राज ठाकरे बोले- मुंबई के बाद दिल्ली का महत्व खत्म करने की कोशिश, संजय राउत ने कलाकारों से सेरेमनी बॉयकॉट करने की मांग

तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा कि, ‘‘गिरगिट” तो बस यूं ही बदनाम है..! रंग बदलने की रफ़्तार से तो पलटिस कुमार को भी “गिरगिट रत्न“ से सम्मानित करना चाहिए। इससे पहले भी कई नेताओं ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। हालांकि, अब नीतीश कुमार भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। शाम पांच बजे नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

पढ़ें :- UP में होने जा रहे हैं CMO के ट्रांसफर: 36 डॉक्टरों के नाम भेजे गए, 8 नामों पर लगेगी मुहर, जानिए उनके नाम?

नीतीश की नई सरकार में ये विधायक बनेंगे मंत्री
नीतीश कुमार के साथ 2 उपमुख्यमंत्री और 6 कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। जो विधायक आज मंत्री पद की शपथ लेंगे उनमें सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, डॉ. प्रेम कुमार, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव , श्रवण कुमार और हम के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित सिंह का नाम शामिल है।

नीतीश की नई सरकार को 128 विधायकों का समर्थन
नीतीश कुमार ने बिहार में नई सरकार बनाने के लिए गवर्नर को जो समर्थन की चिट्ठी सौंपी है, उसमें 128 विधायकों का समर्थन है। आपको बता दें कि बिहार में सरकार बनाने के लिए सिर्फ 122 विधायकों की आवश्यक्ता होती है। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...