1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bihar Politics : चाचा पशुपत पारस ने इस बाहुबली पर खेला बड़ा दांव, अब भतीजे चिराग की क्या होगी अगली चाल?

Bihar Politics : चाचा पशुपत पारस ने इस बाहुबली पर खेला बड़ा दांव, अब भतीजे चिराग की क्या होगी अगली चाल?

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) ने शनिवार को पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड (Central Parliamentary Board) का गठन किया है। इसका अध्यक्ष बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद सूरजभान सिंह (Surajbhan Singh) को बनाया गया है। भूमिहार समाज में इनकी काफी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) ने शनिवार को पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड (Central Parliamentary Board) का गठन किया है। इसका अध्यक्ष बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद सूरजभान सिंह (Surajbhan Singh) को बनाया गया है। भूमिहार समाज में इनकी काफी अच्छी पकड़ मानी जाती है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने बताया कि रालोजपा (RLJP)  के 21 प्रमुख नेताओं को राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड में रखा गया है।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

 संसदीय  बोर्ड में ये लोग हैं शामिल

इनमें राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) , सांसद महबूब अली कैसर, प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिंस राज, सांसद चन्दन सिंह, पूर्व विधायक अनिल चौधरी, विधान पार्षद भूषण कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेश्वर सिंह, एस.सी/एस.टी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण राज को भी शामिल किया गया है।

इसके अलावा, बोर्ड में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनोद नागर, राष्ट्रीय महासचिव रामजी सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल, संजय सर्राफ, राष्ट्रीय महासचिव एल्विस जोसेफ, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नूतन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव जी.वी. मणिमारन, आदि भी शामिल हैं। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव डा. उषा शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महासचिव सुधांशु द्विवेदी, राष्ट्रीय सचिव रूचिदा शर्मा, इन्दु भूषण सिंह उर्फ टुनटुन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष झारखंड राज कुमार राज एवं विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जिया लाल शामिल हैं।

पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...