1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar Politics: क्या बिहार में होगा फिर सियासी खेला? फ्लोर टेस्ट से पहले बढ़ी हलचल

Bihar Politics: क्या बिहार में होगा फिर सियासी खेला? फ्लोर टेस्ट से पहले बढ़ी हलचल

बिहार में सियासी सरगर्मी एक बार फिर बढ़ गयी है। बिहार विधानसभा में सोमवार को होने वाले नीतीश सरकार के बहुमत परीक्षण से पहले वहां पर हलचल बढ़ गयी है। इस फ्लोर टेस्ट से पहले भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस के साथ जनता दल यूनाईटेड और राष्ट्रीय जनता दल के अंदर भारी तनाव का माहौल है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Politics:  बिहार में सियासी सरगर्मी एक बार फिर बढ़ गयी है। बिहार विधानसभा में सोमवार को होने वाले नीतीश सरकार के बहुमत परीक्षण से पहले वहां पर हलचल बढ़ गयी है। इस फ्लोर टेस्ट से पहले भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस के साथ जनता दल यूनाईटेड और राष्ट्रीय जनता दल के अंदर भारी तनाव का माहौल है। नीतीश कुमार अपने विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं, तो तेजस्वी यादव के आवास पर आरजेडी के विधायक मौजूद हैं। वहीं, कांग्रेस के सभी विधायक भी तेजस्वी के आवास पर पहुंचेंगे। सभी अपने अपने दावे कर रहे हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या नीतीश सरकार फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर देगी या नहीं?

पढ़ें :- चंदौली में मंदिर का गुंबद भरभराकर गिरने से एक की मौत: अखिलेश यादव बोले-हादसा बेहद ही दुखद, परिजनों को दें एक करोड़ की सहायता राशि

इस बीच उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा, उनको (तेजस्वी यादव) अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। इसीलिए कैद करके रखा है। उनके यहां खेला होने वाला है। हम जेडीयू के साथ गठबंधन में हैं और रहेंगे।

पटना पहुंचे कांग्रेस विधायक
कांग्रेस के विधायक पटना पहुंचे। 16 विधायक पटना एयरपोर्ट पहुंचें। सभी विधायक पटना पहुंच हैं। यहां से वह सीधे तेजस्वी यादव के आवास पर जाएंगे। यहां पर उनके ठहरने का इंतजाम किया गया है।

 

पढ़ें :- यूपी के आठ प्रमुख गन्ना उत्पादक जिलों के 40 शिक्षक प्रशिक्षण देगी योगी सरकार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...