लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। इसके साथ ही, एक दूसरे पर हमले भी तीखें होते जा रहे हैं। अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दल के नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, बिहार में राजद, बंगाल टीएमसी, दिल्ली में आप की तरह यूपी में सपा को जनता नकार देगी।
पढ़ें :- पीएम मोदी के शासन में 25 साल पूरे होने पर संजय सिंह का तंज, बोले-मोदी जी अवतार हैं, अंधभक्तों चिंता मत करो, वो 3047 तक बना देंगे विकसित भारत
केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सपा बहादुर अखिलेश यादव, राजद के लालटेन तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस के नेता ममता बनर्जी और आप नेता अरविंद केजरीवाल- इन सबके चेहरे अलग-अलग, लेकिन इनकी ढपोरशंखी घोषणाएं और खोखली राजनीति का खालिस चरित्र एक है। बिहार ने राजद, पश्चिम बंगाल ने तृणमूल कांग्रेस और दिल्ली ने आप को नकार दिया। अगला नंबर सपा का है, जिसे 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता फिर से झटक देगी।
सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव, राजद के लालटेन श्री तेजस्वी यादव, तृणमूल दीदी सुश्री ममता बनर्जी और आप नेता श्री अरविंद केजरीवाल- इन सबके चेहरे अलग-अलग, लेकिन इनकी ढपोरशंखी घोषणाएं और खोखली राजनीति का खालिस चरित्र एक है। बिहार ने राजद, पश्चिम बंगाल ने तृणमूल कांग्रेस और दिल्ली ने आप…
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) August 27, 2026
पढ़ें :- दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की सूचना, मची अफरा-तफरी
बता दें कि, उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 को लेकर सियासी बवाल बढ़ता जा रहा है। सबसे ज्यादा महिलाओं को ध्यान में रखकर योजनाओं का एलान किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने बीते दिन एलान किया कि, सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को 40 हजार रुपया दिया जाएगा।