1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 2027 में यूपी से योगी को, फिर 2029 में नरेंद्र मोदी को दिल्ली की सत्ता से हटाएंगें : असदुद्दीन ओवैसी

2027 में यूपी से योगी को, फिर 2029 में नरेंद्र मोदी को दिल्ली की सत्ता से हटाएंगें : असदुद्दीन ओवैसी

एआईएमआईएम के चीफ (AIMIM Chief) बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी (Barrister Asaduddin Owaisi) ने कहा कि प्रदेश और देश से भाजपा को सिर्फ सामाजिक परिवर्तन मोर्चा (Samajik Parivartan Morcha) ही हटा सकता है। भाजपा को हटाने के लिए मोर्चे में सपा और कांग्रेस का स्वागत है। उन्होंने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तंज भी कसा कि वे हार मान चुके हैं।

By santosh singh 
Updated Date

मेरठ। एआईएमआईएम के चीफ (AIMIM Chief) बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी (Barrister Asaduddin Owaisi) ने कहा कि प्रदेश और देश से भाजपा को सिर्फ सामाजिक परिवर्तन मोर्चा (Samajik Parivartan Morcha) ही हटा सकता है। भाजपा को हटाने के लिए मोर्चे में सपा और कांग्रेस का स्वागत है। उन्होंने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तंज भी कसा कि वे हार मान चुके हैं। दलों का ही नहीं बल्कि दिलों का हुआ गठबंधन पहले यूपी से 2027 में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को, फिर 2029 में दिल्ली से नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को सत्ता से हटाएगा। यूपी में चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) को मुख्यमंत्री बनाकर कानून का राज कायम करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और गन्ना किसानों को 600 रुपये प्रति क्विंटल भाव देने के साथ 10 महीने में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

पढ़ें :- यूपी में बिना प्रदूषण जांच के प्रमाण पत्र जारी करने वाले 20 केंद्रों का लाइसेंस निलंबित,परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन का बड़ा एक्शन

शनिवार को मेरठ के नौचंदी मैदान में आयोजित जनसभा को एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM Chief Barrister Asaduddin Owaisi) ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोर्चा ही यूपी में तीसरी बार भाजपा को सत्ता में आने से रोक सकता है। पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक समाज को उनका बराबर का नेतृत्व दिलाने वाला एक मजबूत विकल्प सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के रूप में सामने है।

मूंछ और दाढ़ी वाले का हो गया है गठबंधन , इसका क्लीन शेव और क्लीन हेड वालों को भी होगा नुकसान 

उन्होंने सियासी तंज कसते हुए कहा कि मूंछ और दाढ़ी वाले का गठबंधन हो गया है। इसका नुकसान क्लीन शेव और क्लीन हेड वालों को भी होगा। कहा कि हमारा न बोलने में कोई मुकाबला कर सकते हो, न मरने में। मोर्चे की सरकार बनने पर अच्छी शिक्षा, चिकित्सा के साथ ही किसानों की कर्ज माफी और दस दिनों के भीतर गन्ना भुगतान का वादा किया।

यूपी को नया सीएम बनाना है : ओवैसी

पढ़ें :- Video: 'ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुर रसूलुल्लाह...',बहू चुनाव जीते BJP के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ रैली में पढ़ने लगे कलमा , कांग्रेस ने साधा निशाना

असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) से दिल मिलाया है, उन्हें यूपी का नया मुख्यमंत्री बनाना है। कहा कि अब हम किसी सियासी पार्टी के आगे न सिर झुकाएंगे, न किसी के पास जाकर भीख मांगेंगे, न हम अब दरी बिछाएंगे, बल्कि हम अब इंशाल्लाह ताला अपने इत्तिहाद की ताकत और कूवत के बलबूते पर आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम पार्टी को कामयाब और कामरान करेंगे। उन्होंने अपील की कि लोग इस मोर्चे को कामयाब करें। यही मोर्चा योगी और भाजपा को रोकने की ताकत और सलाहियत रखता है। ओवैसी ने मुजफ्फरनगर, मेरठ के दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा भूल सकती हैं, लेकिन हमें तारीख और घटना याद है। प्रदेश में दलितों-मुस्लिमों पर जुल्म-ज्यादती बढ़ी है। दूसरी ओर, जनसभा में नेताओं के निशाने पर सपा, कांग्रेस, भाजपा, बसपा रही। साथ ही शहर विधायक रफीक अंसारी (City MLA Rafiq Ansari) और किठौर विधायक शाहिद मंजूर (Kithore MLA Shahid Manzoor) पर भी असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने तंज कसे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...