Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Video- ‘बिहार के नए मुख्यमंत्री जी शपथ भी सही ढंग से नहीं पढ़ पाए…’ आरजेडी ने शपथ ग्रहण को लेकर लगाया आरोप

Video- ‘बिहार के नए मुख्यमंत्री जी शपथ भी सही ढंग से नहीं पढ़ पाए…’ आरजेडी ने शपथ ग्रहण को लेकर लगाया आरोप

By Abhimanyu 
Updated Date

CM Samrat Chaudhary’s Oath : भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के 24वें सीएम के रूप में शपथ ली है। वह बिहार में सरकार का नेतृत्व करने वाले पहले भाजपाई सीएम हैं। शपथ ग्रहण करने के बाद उन्हें चारो ओर से बधाईयां मिल रही हैं। इस बीच, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी आरजेडी ने नए सीएम पर जमकर हमला बोला है। आरजेडी ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि सम्राट चौधरी शपथ भी सही ढंग से नहीं पढ़ पाए।

पढ़ें :- तेजस्वी यादव की करीबी रितु जायसवाल भाजपा में होंगी शामिल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलाएंगे सदस्यता

आरजेडी ने एक्स पोस्ट में एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “बिहार के नए मुख्यमंत्री जी शपथ भी सही ढंग से नहीं पढ़ पाए। ऐसे लोग जिन्होंने सदा दूसरों के परिवारवाद, अपराध, शिक्षा को लेकर अपनी सहूलियत के हिसाब से मनगढ़ंत आरोप लगाए, आज उन्हें यह सब एक ही पैकेज और एक ही व्यक्ति में मिल गया। कहां है बिहार के तथाकथित प्रगतिशील, शिक्षित, उच्च सोच के विचारवान लोग? दूसरों का उपहास उड़ाने वाले उन तथाकथित संभ्रांत लोगों के मुँह पर वक्त ने क्या तमाचा जड़ा है!”

तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ये तंज सम्राट चौधरी की उस प्रतिज्ञा को लेकर कसा है, जब 2022 में नीतीश कुमार यू-टर्न लेते हुए भाजपा का साथ छोड़कर आरजेडी-कांग्रेस महागठबंधन में वापस आ गए थे। तब बिहार भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने प्रतिज्ञा के रूप में भगवा पगड़ी बांधी थी और उन्होंने कहा था कि जब तक नीतीश कुमार सत्ता से बेदखल नहीं हो जाते, तब तक वे इसे पहनना नहीं छोड़ेंगे। अब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद सम्राट नए सीएम बन गए हैं।

पढ़ें :- एमएलसी उपचुनाव में राजद की जीत के बाद, बैलेट पेपर पर तेजस्वी का हमला, बोले- “ईवीएम हटे तो NDA का खेल खत्म”

नए सीएम सम्राट चौधरी के शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, “श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा आज Elected मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा Selected मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि नए माननीय मुख्यमंत्री जी इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि 21 वर्षों के NDA शासन उपरांत भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सत्तत विकास के सभी सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, ध्वस्त विधि व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, एक समान प्रगति-एकरूप संवृद्धि तथा मानव विकास के तमाम संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम और बहुत पीछे है।”

 

पढ़ें :- NEET परीक्षा रद्द: तेजस्वी यादव बोले-सत्ता संरक्षण में लगातार होते “पेपर लीक” से सरकार की नीति और नीयत पर उठ रहा सवाल
Advertisement