बीजापुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों (Naxalites) के बीच मुठभेड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर बताया जा रहा है, बीजापुर जिले (Bijapur District) में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों (Naxalites) के बीच मुठभेड़ हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले (Bijapur District) में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मद्देड़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में गोलीबारी उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान (Anti-Naxal operation) पर निकली थी।इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। पुलिस अधिकारी ने कहा जिला रिजर्व गार्ड, विशेष कार्य बल और जिला बल से संबंधित कर्मी ऑपरेशन में शामिल थे।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
रुक-रुक कर गोलीबारी जारी
इस घटना को लेकर अधिकारी ने आगे अधिक जानकारी दी है। रुक-रुक कर गोलीबारी अभी भी जारी है, आगे की जानकारी इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं घटना का जायजा ले रहे एएसपी गुर्जर ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में विस्तृत जानकारी पार्टी के लौटने पर दी जाएगी।
IED ब्लास्ट से एक जवान घायल
इससे पहले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले (Bijapur District) में नक्सलियों की तरफ से बिछाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) इससे पहले गुरुवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर सीमा पर हुई मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के शव और कई हथियार बरामद किए गए थे। सुकमा के एसपी किरण चव्हाण (Sukma SP Kiran Chavan) ने घटना को लेकर जानकारी दी थी, तीन नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
सुरक्षाकर्मियों ने शुरू किया डिमाइनिंग अभ्यास
इससे पहले माओवादियों की तरफ से आईईडी विस्फोट (IED Explosion) में आठ जवानों मारे गए थे, उसके बाद ये हादसा हुआ है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने डिमाइनिंग अभ्यास किया।