नई दिल्ली। जर्मनी के सेक्सुल हेल्थ ब्रांड Billy Boy ने एक अनोखा ऐप लॉन्च किया है। इसका नाम ‘Digital Condom’ है। इसे Camdom के नाम से भी जाना जाता है। इसे बिना परमिशन इंटिमेट मोमेंट के दौरान होने वाली वीडियो-ऑडियो रिकॉर्डिंग (Audio-Video Recording) को रोकने के मकसद से कंपनी लेकर आई है। यह इनोवेटिव ऐप ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी (Innovative App Bluetooth Technology) का इस्तेमाल करके फोन के कैमरा और माइक्रोफोन को बंद कर देता है।
पढ़ें :- World Humanoid Robot Games : चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट ने तोड़ा उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड , मात्र 9.39 सेकंड में दौड़ा 100 मीटर
जिससे आपके प्राइवेट पल ज्यादा सेफ रहते हैं। इस ऐप को लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चा की जा रही है। कुछ लोगों को यह इनोवेशन सही लग रहा तो कुछ ने इसे बुतुका बताया है।
इस्तेमाल करना बड़ा आसान
प्राइवेसी और सिक्योरिटी सुनिश्चित करने के लिए Camdom ऐप को इस्तेमाल करना भी आसान है। इसके लिए सिर्फ फोन में ऐप को ओपन करना होता है और वर्चुअल बटन (Virtual Button) को स्वाइप करना होता है। इससे फोन का माइक्रोफोन और कैमरा ब्लॉक हो जाता है। ठीक ऐसा ही आप दूसरे व्यक्ति के फोन में भी कर सकते हैं।
एक बार वर्चुअल बटन को स्वाइप होने के बाद अगर कोई एक साथी कैमरा या माइक्रोफोन ऑन करता है तो अलार्म के जरिये अलर्ट मिल जाता है। इस ऐप के जरिये एक साथ कई डिवाइस में कैमरा और माइक्रोफोन को ब्लॉक किया जा सकता है।
पढ़ें :- अंतरिक्ष में खुलेगा ‘पेट्रोल पंप’, रोबोट हटाएगा कचरा; दवाइयों से खेती तक भारत के स्पेस स्टार्टअप्स फाउंडर्स ने पीएम से साझा किया प्लान
निजी पल होंगे सिक्योर
कंपनी का कहना है कि प्राइवेट पलों को ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग (Audio-Video Recording) से बचाकर रखना बड़ी चुनौती है। इस स्थिति में यह ऐप काम आता है और इससे काफी हद तक सेफ्टी हो जाती है। Camdom ऐप कुछ गलत गतिविधि होने पर अलर्ट भी देता है। इसमें तुरंत अलार्म बजने लगता है।
यह 30 से ज्यादा देशों में एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अवेलेबल है।
इसे आने वाले दिनों iOS यूजर्स के लिए भी कंपनी लेकर आने वाली है।
ऐप को बनाने वाले डेवलपर Felipe Almeida कहना है कि आजकल हमारे जिदंगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। हमारा ज्यादातर प्राइवेट डेटा फोन में ही स्टोर होता है। इसलिए बिना परमिशन आपको निजी पलों की रिकॉर्डिंग से बचाने के लिए हमने पहला ऐसा ऐप बनाया है, जो ब्लूटूथ के इस्तेमाल से फोन के कैमरे और माइक को ब्लॉक कर सकता है।
पढ़ें :- Vivo T5 5G : वीवो टी5 5जी जल्द होगा लॉन्च,मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले और Ultra-Slim डिजाइन
‘Digital Condom’ कैसे अलग है ?
ऐप को इनोसियन बर्लिन (Innocion Berlin) के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। इनोसियन बर्लिन के सीसीओ गेब्रियल ने कहा कि इनोसियन बर्लिन में हम न केवल अपने ग्राहकों के लिए बल्कि बड़े पैमाने पर समाज की परेशानियों को सॉल्व करने के बारे में सोचते हैं। इसलिए हमारे लिए बिली बॉय के साथ मिलकर इस ऐप को विकसित करना जरूरी था ताकि यूजर्स को गैर-सहमति वाली कंटेंट लीक (Content Leaked) होने से बचाया जा सके। इसे अलग तरीके से बनाया गया है, जो पहले कभी नहीं हुआ।