अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज शुक्रवार (5 जनवरी) को 38 साल की हो गईं। फिल्म इंडस्ट्री के लोग और फैंस सोशल मीडिया पर दीपिका को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म फाइटर के निर्माताओं ने भी दीपिका को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
Birthday Special: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज शुक्रवार (5 जनवरी) को 38 साल की हो गईं। फिल्म इंडस्ट्री के लोग और फैंस सोशल मीडिया पर दीपिका (Deepika Padukone) को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म फाइटर के निर्माताओं ने भी दीपिका को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
मार्फ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के लिए एक बीटीएस वीडियो साझा किया, जिसमें दीपिका के विभिन्न लुक और दृश्य शामिल हैं। इसमें दीपिका और ऋतिक रोशन के गाने ‘शेर खुल गए’ की तस्वीरें भी हैं। इसके अलावा, साथी अभिनेता अनिल कपूर ने भी वही बीटीएस वीडियो साझा करके दीपिका के दिन को खास बना दिया। वीडियो में दीपिका को गाने पर डांस करते हुए और फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ मस्ती करते हुए भी देखा जा सकता है.
View this post on Instagram
पढ़ें :- स्पाइडर-मैन का बॉक्स ऑफिस पर महाधमाका! ब्रांड न्यू डे ने सिर्फ 4 दिनों में तोड़े कई रिकॉर्ड, 300 करोड़ के पार पहुंची कमाई
“फाइटर” भारतीय सिनेमा की पहली उच्च गति वाली हवाई एक्शन फिल्म है। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी। आपको बता दें कि दीपिका ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह शाहरुख खान और उनके पति रणवीर सिंह पर काफी सूट करती हैं। दीपिका की शादी को 5 साल हो गए हैं।