1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा ने किसानों और नौजवानों को धोखा दिया, संविधान बचाने की लड़ाई जारी है: अखिलेश यादव

भाजपा ने किसानों और नौजवानों को धोखा दिया, संविधान बचाने की लड़ाई जारी है: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में अपने सम्बोधन में सर्वप्रथम सभी को लोकसभा चुनावों में सहयोग और समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने इस चुनाव में समाजवादी पार्टी को देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट करने वालों का क्रम आज भी जारी रहा। बड़ी संख्या में विभिन्न जनपदों से आए कार्यकर्ताओं, विधायकों, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों तथा पदाधिकारियों नेअखिलेश यादव को लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में अपने सम्बोधन में सर्वप्रथम सभी को लोकसभा चुनावों में सहयोग और समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने इस चुनाव में समाजवादी पार्टी को देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनाया है।

पढ़ें :- विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका : विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में उतरने की नहीं दी इजाजत, जानें पूरा मामला

श्री यादव ने कहा कि लोकतंत्र सबसे बड़ी ताकत है। भाजपा ने कभी भी इसका सम्मान नहीं किया। भाजपा ने किसानों और नौजवानों को धोखा दिया है। वादा किया पर किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों की एक तिहाई जिंदगी बेकार हो गई है। रोटी-रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं है। तमाम हो-हल्ले के बावजूद निवेश के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं आई। देश में विकासकार्यों के लिए समाजवादियों की प्रशंसा हो रही है।

उन्होंने आगे कहा, समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की पक्षधर है। भाजपा सामाजिक सद्भाव की विरोधी है। संविधान बचाने की लड़ाई जारी है। भाजपा ने चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली की है। वह ज्यादती करने में अभी भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जनादेश ने लोकतंत्र के पक्ष में फैसला किया है। इस जीत को बचाए रखना है। भाजपा के नेता करवट बदल-बदल कर रात काटते हैं। उनकी नींदे उड़ी हुई है।

आज की बैठक में यश भारती से सम्मानित आल्हा सम्राट वंश गोपाल यादव, प्रत्याशी डुमरियागंज कुशल तिवारी, प्रत्याशी गोरखपुर काजल निषाद, पूर्व मेयर मेरठ सुनीता वर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा जूही सिंह एवं मीनाक्षी अग्रवाल के अतिरिक्त जावेद अली सांसद, पप्पू निषाद सांसद, राम यादव करेली पूर्व मंत्री सहित विधायक दुर्गा यादव, महेन्द्र यादव, कमलाकांत राजभर, रूमी हसन, नवाब इकबाल, कमाल अख्तर, अताउर्रहमान, लकी यादव, योगेश प्रताप सिंह, शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, उदयवीर सिंह, सुभाष श्रीवास्तव, राकेश गुड्डू, अनवर आरिफ हाशमी, तोताराम तथा शांति देवी, ज्योत्सना सिंह, राहुल सिंह, चंद्रदेव, दीपू जेएनयू, खोखा सिंह, राम सागर यादव, श्रीमती अपर्णा जैन, सिकन्दर यादव, हैदर अब्बास एडवोकेट, संजय सविता विद्यार्थी आदि प्रमुख नेता एवं कायकर्ता शामिल रहे।

पढ़ें :- Writer Youth Parliament 2026 में Dr. Harmandeep Kaur और Schiwam Mz ने रचा सफलता का इतिहास
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...