BJP Candidates 3rd List Keralam Polls : भाजपा ने आगामी केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी है। इससे पहले पार्टी ने गुरुवार को दूसरी लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी।
पढ़ें :- Congress Candidates Final List : केरलम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 37 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी
सूची के अनुसार, रवींद्रनाथ वकाथनम पुथुपल्ली से, केआर राजेश चवारा से, आर एस अरुण राज चदयामंगलम से और वी रथीश पीरुमाडे सीट से मैदान में उतरेंगे। विवेक गोपन अरुविक्करा सीट से, टीएन सुरेश कोवलम से और एस राजशेखरन नायर नेय्याट्टिनकारा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने अजिमोन को मवेलिक्कारा सीट से, बीएस अनूप को चिरयिनकीझु से और पंडालम प्रतापन को अदूर सीट से मैदान में उतारा है।
बता दें कि राज्य में 140 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का आयोजन आगामी 9 अप्रैल को किया जाएगा। चुनाव के परिणाम 4 मई के घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी लेफ्ट गठबंधन (LDF) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF के बीच में है।