1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा किसी भी परीक्षा का पूरा नहीं करना चाहती है क्योंकि…अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना

भाजपा किसी भी परीक्षा का पूरा नहीं करना चाहती है क्योंकि…अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यार्थियों का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि, ''इलाहाबाद लोकसेवा आयोग पर प्रतियोगी छात्रो का जो आंदोलन चल रहा है हम उनके साथ हैं। दरअसल भाजपा किसी भी परीक्षा का पूरा नहीं करना चाहती है क्योंकि उसके बाद नौकरी देनी होगी और नौकरी में आरक्षण देना होगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा में धांधली और पेपर लीक का आरोप लगाकर बड़ी संख्या में अभ्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) गेट पर प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में छात्र आयोग के गेट के सामने मुख्य सड़क पर बैठ गए हैं। वहीं, इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा न नौकरी देना चाहती है, न आरक्षण।

पढ़ें :- अंधविश्वास की हद! दो माह के मासूम की बलि देने की थी साजिश, दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ बच्चा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यार्थियों का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि, ”इलाहाबाद लोकसेवा आयोग पर प्रतियोगी छात्रो का जो आंदोलन चल रहा है हम उनके साथ हैं। दरअसल भाजपा किसी भी परीक्षा का पूरा नहीं करना चाहती है क्योंकि उसके बाद नौकरी देनी होगी और नौकरी में आरक्षण देना होगा। भाजपा न नौकरी देना चाहती है, न आरक्षण। यूथ कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!”

बता दें कि, समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 में पेपर लीक विवाद को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को हजारों प्रतियोगी छात्र उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सामने डटे रहे। छात्र परीक्षा निरस्त करने और पुनर्परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं।

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...