1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस ने अशोक चव्हाण के परिवार में लगा दी सेंध, पूर्व सीएम के तीन करीबियों मे छोड़ा भाजपा का साथ

कांग्रेस ने अशोक चव्हाण के परिवार में लगा दी सेंध, पूर्व सीएम के तीन करीबियों मे छोड़ा भाजपा का साथ

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में विधनसभा चुनाव की आहट के बीच भाजपा को जोरदार झटका लगा है। राज्य के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण तीन करीबी अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, जिनमें चव्हाण के बहनोई और पूर्व सांसद भास्करराव पाटील खतगांवकर, उनकी बहन डॉ. मीनल पाटील खतगांवकर और पूर्व विधायक ओम प्रकाश पोकर्णा का नाम शामिल है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के पास बड़ा हादसा : करंट लगने से आठ साल की बच्ची समेत दो की मौत, चार घायल

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोल ने कहा कि भासकरराव बिना किसी पद के लालच के ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस तरह के जमीनी कार्यकर्ता के स्वागत से उन्हें खुशी हो रही है। पटोले ने कहा कि नांदेड़ में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। कांग्रेस से निकलकर भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस अशोक चव्हाण पर हमलावर नहीं हुई थी।

बताया जा रहा है कि मीनल पाटिल खतगांवकर ने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा से टिकट मांगा था। लेकिन, पार्टी ने पूर्व सांसद प्रताप पाटिल चिखलीकर को ही टिकट दिया था। ऐसे में वह भाजपा से असंतुष्ट थीं जिसका फायदा कांग्रेस को मिला है।

बता दें कि महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस के सांसद रहे वसंत चव्हाण के निधन के बाद उपचुनाव होने हैं। ऐसे में उपचुनाव से पहले अशोक चव्हाण के करीबियों का कांग्रेस में जाना भाजपा के लिए बड़ा झटका है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने अशोक चव्हाण को जवाब देने के लिए उनके ही परिवार में सेंध लगा दी है।

पढ़ें :- Varanasi : यूपी ATS ने कुख्यात नक्सली बृजेश गंझू को एनकाउंटर में किया ढेर, TPC कमांडर पर घोषित था 30 लाख का इनाम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...