1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल, इन्होंने खो दिया है जनता का भरोसा : अखिलेश यादव

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल, इन्होंने खो दिया है जनता का भरोसा : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बेईमानी, भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। इस सरकार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार है। भाजपा भूमाफिया पार्टी है। विभिन्न जिलों में सरकारी जमीनों पर भाजपा के लोग कब्जा कर रहे है। गरीबों की जमीनों को छीन रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। यूपी अपराधियों की गिरफ्त में है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बेईमानी, भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। इस सरकार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार है। भाजपा भूमाफिया पार्टी है। विभिन्न जिलों में सरकारी जमीनों पर भाजपा के लोग कब्जा कर रहे है। गरीबों की जमीनों को छीन रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। यूपी अपराधियों की गिरफ्त में है।

पढ़ें :- असम में CRPF अधिकारी ने अपने ही दो साथियों को मारी गोली, उसके बाद कर ली आत्महत्या

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सत्य नहीं बोलती है। जनता भाजपा के झूठ को समझ गयी है। भाजपा का झूठ ही इसे सत्ता से बाहर करेगा। उन्होंने आगे कहा, हम सबको अपनी सेना की बहादुरी और सैनिकों की वीरता पर गर्व है। भारत की सेना सबसे बहादुर और मजबूत है। सेना ने हर लड़ाई के समय अपने लक्ष्य को पूरा किया है। लेकिन भाजपा सरकार ने सेना में अग्निवीर योजना लाकर नौजवानों को फौज की पूरी सेवा से वंचित कर दिया। हम सभी लोग अग्निवीर योजना के खिलाफ है। सेना में अग्निवीर योजना खत्म होनी चाहिए।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि छोटे दुकानदारों और कारोबारियों को बढ़ावा देकर ही वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का सपना पूरा होगा। उन इंवेस्टमेंट समिट से कुछ नहीं होने वाला जो सरकार के दबाव में उद्योगपतियों से वादा तो करवा लेती हैं लेकिन ज़मीन पर कहीं भी निवेष दिखाई नहीं देता और जो कुछ गिने-चुने निवेषक आते भी हैं तो भाजपाई एजेंट और अधिकारी उनसे कमीशन एडवांस में मांगते हैं, जिससे वो निराश होकर लौट जाते हैं।

उन्होंने कहा कि, इधर ये भी सुनने में आया है कि कुछ चुनिंदा अधिकारियों के बदलने के बाद टेंडर भी रद्द किये जा रहे हैं। अगर नये अधिकारी के साथ टेंडर भी हर बार बदलवाया जाएगा तब तो हो चुका काम। उत्तर प्रदेश के विकास का पहिया वैसे भी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा है, ऊपर से कमीशनखोरी का ये खेल। ऐसे तो हो चुका उत्तर प्रदेश का विकास। इस सरकार से विकास और नौकरी, रोजगार की उम्मीद नहीं की जा सकती है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इसने जनता का भरोसा खो दिया है। प्रदेश की जनता को विकास, नौकरी, रोजगार और कारोबार के लिए समाजवादी सरकार का इंतजार है।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी बलराम यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक फरीद महफूज किदवई, प्रो0 बी.पाण्डेय, पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह, प्रदीप यादव, मनोज पारस, तसलीम अहमद, प्रभुनारायण सिंह, बीरेन्द्र यादव, अमिताभ बाजपेई, आशु मलिक, अतुल प्रधान विधायकगण, पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय, श्री काशीनाथ यादव, माबिया अली, नईमुल हसन, आरएस कुशवाहा, जावेद आब्दी, ब्यासजी गौड़ और फैजल सलमानी समेत बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पढ़ें :- पीएम मोदी चढ़ावा चोरी समेत अन्य आरोपों पर जवाबदेही से नहीं बच सकते, अमित शाह सदन में न आकर कर रहे हैं अपमान : मल्लिकार्जुन खड़गे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...