1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा सरकार सिर्फ जनता का ध्यान भटकाती है, देश में आज बेरोजगारी चरम पर है और युवा पूरी तरह निराश : प्रियंका गांधी

भाजपा सरकार सिर्फ जनता का ध्यान भटकाती है, देश में आज बेरोजगारी चरम पर है और युवा पूरी तरह निराश : प्रियंका गांधी

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आज राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस का ‘न्याय पत्र’ जारी किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि, देश में आज चरम बेरोजगारी है। युवा पूरी तरह निराश हैं। पूरा देश महंगाई से परेशान है। भाजपा सरकार सिर्फ जनता का ध्यान भटकाती है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने अपने न्याय पत्र में जनता की परेशानियों का समाधान पेश किया है। यह चुनाव जनता का चुनाव है जिसे जनता अपने मुद्दों पर लड़ने जा रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आज राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस का ‘न्याय पत्र’ जारी किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि, देश में आज चरम बेरोजगारी है। युवा पूरी तरह निराश हैं। पूरा देश महंगाई से परेशान है। भाजपा सरकार सिर्फ जनता का ध्यान भटकाती है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने अपने न्याय पत्र में जनता की परेशानियों का समाधान पेश किया है। यह चुनाव जनता का चुनाव है जिसे जनता अपने मुद्दों पर लड़ने जा रही है।

पढ़ें :- पेट्रोल, डीजल और गैस जैसी चीजों का जरूरत के हिसाब से उपयोग करना समय की सबसे बड़ी जरूरत : पीएम मोदी

साथ ही कहा कि, पिछले 5 वर्षों से देश की संपत्ति को बड़े-बड़े उद्योगपतियों को सौंपा जा रहा है। उद्योगपतियों के करोड़ों रुपए के कर्ज को माफ कर दिया जाता है, लेकिन गरीबों का एक रुपए भी माफ नहीं किया जाता है। कांग्रेस राजस्थान में चिरंजीवी स्कीम लाई थी, जिसे BJP सरकार ने बंद कर दिया। फिर भी यह सब आपको टीवी चैनलों, अखबारों में नहीं दिखाई देगा। यह देश की परिस्थिति है।

साथ ही उनहोंने कहा, कांग्रेस का न्यायपत्र’ देश की आवाज है। बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन मोदी सरकार ने कुछ नहीं किया, मोदी सरकार अग्निवीर योजना लाई, इससे युवाओं की आशाएं टूट गईं, नौजवान मेहनत से पढ़ाई करता है, लेकिन पेपर लीक हो जाते हैं, महंगाई चरम पर है, महिलाओं के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है, किसान आंदोलन करते हैं, लेकिन PM मोदी सुनवाई नहीं करते हैं और हर चीज पर GST है, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, देश में जितनी भी स्कीम बनी हैं, वह केवल बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए हैं। मोदी जी कहते हैं कि-आप को राशन देंगे लेकिन रोजगार नहीं देंगे, आपके बच्चों को उनके पैरों पर खड़े होने का मौका नहीं देंगे। अब जागरूक होने का समय आ गया है, क्योंकि आज देश के किसी वर्ग की सुनवाई नहीं है। इसीलिए कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ में देश की जनता को आवाज दी गई है।

 

पढ़ें :- IPL 2026: उर्विल पटेल की 13 गेंदों में बनाया अर्धशतक, 'दिस इज फोर यू पापा' लिखी पर्ची को दिखाया

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...