1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा सरकार झूठी योजनाओं से जनता को बरगलाने का काम करती है: अखिलेश यादव

भाजपा सरकार झूठी योजनाओं से जनता को बरगलाने का काम करती है: अखिलेश यादव

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश में सूदखोरों का आतंक है। बलिया, प्रयागराज, लखनऊ कानपुर, इटावा, शाहजहांपुर, हर जगह सूदखोरों से लोगों का जीना हराम है। इस तरह के कर्ज से सबसे ज्यादा गरीब किसान और कमजोर ही शिकार बनते है। एक बार लोग इनके चंगुल में फंस जाते है तो फिर निकलना मुश्किल हो जाता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सराकर पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान नौजवान आज परेशान हैं। किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। खेती का लागत मूल्य बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। भाजपा सरकार में किसान, नौजवान और अन्य लोग सूदखोरों से परेशान है। सूदखोरो से त्रस्त होकर लोग आत्महत्या करने पर विवस है।

पढ़ें :- CBSE 12th Result 2026 : लखनऊ में आरएलबी स्कूल की छात्रा अदिति मिश्रा बनी टॉपर, हासिल किए 99.02 फीसदी अंक

उन्होंने आगे कहा, इटावा में साहूकारों के हर दिन के तगादा और प्रताड़ना से परेशान एक युवा किसान ने आत्महत्या कर ली। भाजपा सरकार के दस साल के कार्यकाल में महंगाई और कर्ज से परेशान होकर एक लाख से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके है। भाजपा सरकार की नीतियां गरीब और किसान विरोधी हैं तथा पूंजीपतियों के लिए बनायी गयी है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश में सूदखोरों का आतंक है। बलिया, प्रयागराज, लखनऊ कानपुर, इटावा, शाहजहांपुर, हर जगह सूदखोरों से लोगों का जीना हराम है। इस तरह के कर्ज से सबसे ज्यादा गरीब किसान और कमजोर ही शिकार बनते है। एक बार लोग इनके चंगुल में फंस जाते है तो फिर निकलना मुश्किल हो जाता है।

भाजपा सरकार झूठी योजनाओं के द्वारा जनता को बरगलाने का काम करती है। गरीबों, किसानों के लिए बैंकों से कम ब्याज और आसानी से कर्ज की योजनाएं जमीन पर उतरती नहीं दिखती है। सरकारी व्यवस्था इतनी जटिल है कि बैंकों से किसानों को लोन नहीं मिल पाता है तब लोग छोटी-छोटी जरूरतों के लिए सूदखोरों के जाल में फंस कर अपनी जान गंवाने पर मजबूर हो जाते है।

 

पढ़ें :- Prateek Yadav Death: अर्पणा यादव के घर पहुंचे सीएम योगी, पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, परिवार को ढांढस बंधाया

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...